Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Shiv Ganga doing MPS thru a Jn - on every RailFan's bucket list

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4558828
Posted: Feb 07 2020 (06:56)

5 Responses
Last Response: Feb 07 2020 (17:09)
Rail News
44465 views
0

IR Affairs
SER/South Eastern
Feb 07 2020 (06:56)   टाटानगर से झारसुगुड़ा तक 130 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, सफल रहा परीक्षण Jamshedpur News

AdittyaaSharma^~   69835 news posts
Entry# 4558828   News Entry# 400555         Tags   Past Edits
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाईन के टाटानगर से झारसुगुड़ा स्टेशन तक बुधवार को  सुबह 8.30 बजे से 24 कोच युक्त खाली एलएचवी कोच रैक को...

Rail News
31086 views
1

Feb 07 2020 (12:48)
ssanjeev.sahu19
ssanjeev.sahu19   19 blog posts
Re# 4558828-1              
click here
जागरण संवाददाता, राउरकेला : रेल बजट में राउरकेला- झारसुगुड़ा थर्ड लाइन के लिए 170 करोड़ तथा बंडामुंडा-राउरकेला फोर्थ लाइन के लिए 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति तो दी गयी है पर इसके निर्माण में अतिक्रमण बाधा बनी हुई है। 2017 में इसके लिए योजना बनने के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जमशेदपुर से बिसरा तक थर्ड लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिसरा से बंडामुंडा तक थर्ड लाइन निर्माण में विस्थापित संघ की ओर से बाधा डाला जा रहा है।
महीने भर पहले बंडामुंडा ए केबिन
...
more...
के पास जमीन अधिग्रहण का विरोध किया गया। राष्ट्रीय जनजाति आयोग के निर्देश का हवाला देते हुए विस्थापित अपने दखल वाले खेती योग्य जमीन नहीं देने के जिद पर अड़ गये हैं। दूसरी ओर राउरकेला स्टेशन से पानपोष तक दस बस्तियों का निर्माण रेलवे जमीन पर किया गया है। थर्ड लाइन निर्माण के लिए उन्हें हटाना होगा। अब तक जगह खाली नहीं होने के कारण दो साल से काम अटका हुआ है। कुम्हारपाड़ा, बिरजापाली, एफसीआइ कालोनी, गंगाधरपल्ली, कोयल बैंक, मालगोदाम आदि बस्ती से एक हजार से अधिक परिवारों को जगह खाली करने को कहा गया है। नौ बस्ती के लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था एवं हाईकोर्ट में चायिका दायर की थी। सात महीना पहले कोर्ट ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाया है। जिला प्रशासन की ओर से रेलवे को सहयोग नहीं मिलने के कारण अतिक्रमण हटाने का काम शुरु नहीं किया जा सका है। राउरकेला से झारसुगुड़ा तक रेल पटरी से 80फीट तक जगह खाली करायी जाएगी।

Translate to English
Translate to Hindi

Rail News
33698 views
1

Feb 07 2020 (13:21)
ssanjeev.sahu19
ssanjeev.sahu19   19 blog posts
Re# 4558828-2              
click here
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के विकास के लिए वर्ष 2020-21 के बजट में 5401 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। किरीबुरु-बड़बिल के बीच 24 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन 705 करोड़ रुपये की राशि से बिछाई जाएगी। जिसकी मंजूरी मिल गई है। राउरकेला-बंडामुंडा के बीच दस किलोमीटर लंबी पांचवीं लाइन का निर्माण 169.65 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा मनोहरपुर-बंडामुंडा के बीच 30 किलोमीटर लंबी थर्ड लाइन के लिए 35 करोड़, राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच 101 किलोमीटर के लिए 170 करोड़, बंडामुंडा-रांची के बीच 158.5 किलोमीटर के लिए 199.79 करोड़, नारायणपुर-भद्रक के बीच 155 किलोमीटर लंबी थर्ड लाइन के लिए 50 करोड़ रुपये, बंडामुंडा-राउरकेला के बीच 9.3 किलोमीटर लंबी फोर्थ लाइन 23 करोड़ रुपये डुमेट्रा
...
more...
लिंक सी लाईन बिसरा स्टेशन से बीच 2.3 किलोमीटर लंबी लाइन जोड़ने के लिए 23 करोड़ रुपये, राउरकेला-बंडामुंडा के बीच ए केबिन पांचवीं लाइन दस किलोमीटर तक अनुमानित राशि 169.65 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी।

Translate to English
Translate to Hindi

Rail News
32923 views
1

Feb 07 2020 (16:58)
ssanjeev.sahu19
ssanjeev.sahu19   19 blog posts
Re# 4558828-3              
click here
ऑपरेशन रेल भूमि के तहत जमीन खाली कराने में जुटा रेलवे
जासं, जमशेदपुर : ऑपरेशन रेल भूमि को लेकर रेलवे ने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। टाटानगर सहित चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के विकास एवं यात्रियों की सुविधा से लेकर आसपास गंदगी को दूर करने उददेश्य को लेकर शुरू यह अभियान चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों व आसपास रेलवे की जमीन का अतिक्रमण के कारण थर्ड व फोर्थ लाइन को बिछाने में आ रही अड़चनों को भी दूर करेगा।
इसके
...
more...
तहत रेलवे की अतिक्रमित भूमि को चिन्हित किया जा रहा है। इसमें टाटानगर के बागबेड़ा, सरजामदा, सुंदरनगर, गो¨वदपुर जैसे क्षेत्रों सहित राउरकेला के पानपोस एरिया से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने बताया कि ऑपरेशन रेल भूमि के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आसपास विभाग की जमीन से कब्जा हटाया जा रहा है।

Translate to English
Translate to Hindi

34837 views
1

Feb 07 2020 (17:08)
Arunjoshi028^~
Arunjoshi028^~   3995 blog posts
Re# 4558828-4              
Rourkela se 1 rail line vimlagarh ke liye ban Rahi thi fund Mila kya
Translate to English
Translate to Hindi

34339 views
0

Feb 07 2020 (17:09)
AdittyaaSharma^~
AdittyaaSharma^~   77373 blog posts
Re# 4558828-5              
nahin pata
Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy