Search Forum
Blog Entry# 4627669
Posted: May 13 2020 (21:01)
4 Responses
Last Response: May 13 2020 (21:03)
4 Responses
Last Response: May 13 2020 (21:03)
Commentary/Human Interest
Rang De Basanti^ 138872 news posts
Entry# 4627669 News Entry# 407800 Tags
No Tags
Past EditsThis is a new feature showing past edits to this News Post.
प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2020 6:21PM by PIB Delhi
(पिछले...
(पिछले...
read more... कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 12 MAY 2020
3 Public Posts - Wed May 13, 2020
Part-5/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासक ने प्रवासियों की आवाजाही के लिए विशेष “श्रमिक ट्रेनों” की व्यवस्था में प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यात्रियों को पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया है, साथ ही रेल टिकट की लागत सहित इसके पूरे खर्च का वहन प्रशासन द्वारा किया गया है।
•...
more...

पंजाब : पंजाब सरकार ने पिछले एक महीने से दिल्ली में फंसे 336 पंजाबियों को वापस लाने के लिए पंजाब रोडवेज की 13 बसों को रवाना कर दिया था। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो वर्तमान में मजनू का टीला गुरुद्वारा में रुके हुए हैं। पंजाब वापस लौट रहे सभी लोगों को कोविड-19 के लिए जारी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल्स के तहत अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। सरकारी एजेंसियों और निजी कारोबारियों ने खरीद के 26वें दिन पंजाब में 1,50,918 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। इसमें से सरकारी एजेंसियों द्वारा 1,50,771 एमटी और निजी कारोबारियों (आढ़तियों) ने 147 एमटी गेहूं की खरीद की है।
• हरियाणा : वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पैदा मुश्किल हालात के कारण राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों और कामगारों की दिक्कतों के प्रति सहानुभूति रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपने गृह राज्य जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों को भेजना जारी रखा है। कल रेवाड़ी से 1208 कृषि प्रवासी कामगारों को अम्बाला कैंटोनमेंट से 1188 प्रवासी मजदूरों को उनके परिवारों के साथ विशेष श्रमिक ट्रेन से रवाना कर दिया गया।
• हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने पूंजीगत व्यय में किसी प्रकार की कटौती नहीं करेगी, लेकिन सरकार अपने अनुत्पादक और फिजूल खर्च में कटौती के द्वारा मितव्ययता के उपाय अपनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में हर परिवार को 120 दिन का अकुशल रोजगार सुनिश्चित करने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना का शुभारम्भ कर दिया है।
• केरल : केरल सरकार ने सड़क और रेल के द्वारा राज्यों में निर्बाध प्रवेश के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना पास के आने वाले लोगों के लिए संस्थागत क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। केन्द्र और राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में विरोधाभास को देखते हुए केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से ऐसे अप्रवासियों को क्वारंटाइन में भेजने में स्पष्टता लाने के लिए कहा है, जो राज्य में लौटेंगे। आज खाड़ी में केरल के पांच लोगों की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो गई। खाड़ी से लोगों को लेकर आज रात चार उड़ानें राज्य में आ रही हैं। आज शाम मालदीव में फंसे 202 भारतीयों को लेकर दूसरा जहाज कोच्चि के तट पर आ रहा है। अभी तक राज्य में कोविड-19 के 27 सक्रिय मामलों का उपचार चल रहा है और यहां पर 34 हॉट स्पॉट हैं।
• तमिलनाडु : 1,140 प्रवासियों को बिहार को लेकर एक विशेष ट्रेन तिरुनेलवेली से रवाना हो गई। एक चालक के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आने के बाद कुम्भकोणम बाजार सील कर दिया गया। राज्य वर्तमान में विशेष रूप से कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पतालों की स्थापना को निजी संपदाओं की पहचान की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने जून में सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देने के लिए 219 करोड़ रुपये की धनराशि तय की है। मद्रास मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थैरेपी का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। अभी तक कुल मामले : 8002, सक्रिय मामले : 5895, मृत्यु : 53, डिस्चार्ज : 2051. चेन्नई में अभी तक 4371 सक्रिय मामले हैं।
• कर्नाटक : आज 42 नए मामले दर्ज किए गए। हासन जिला अभी तक ग्रीन जोन था, जिसमें पहली बार 5 मामले दर्ज किए गए। आज अभी तक के मामले : बागलकोट 15, धारवाड़ 9, हासन 5, बेंगलुरु 3, यादागिरी, बीदर और दक्षिण कन्नड़ में 2-2 तथा चिकबल्लापुर, मांड्या, बेल्लारी और कलबुर्गी में 1-1 मामला सामने आया है। अभी तक कुल 904 मामले सामने आए, 31 लोगों की मृत्यु हो गई और स्वस्थ होने वाले 426 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। आज मुख्यमंत्री ने कोविड संकट के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति के संबंध वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
• आंध्र प्रदेश : राज्य ने विशाखापट्टनम के लिए राजधानी स्थानांतरित करने के मामले में उच्च न्यायालय में शपथ पत्र जमा किया। एससीईआरटी ने पब्लिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पेशकश के पक्ष में 58 पृष्ठ की एक रिपोर्ट आंध्र प्रदेश सरकार को सौंपी। पिछले 24 घंटे में 10,730 नमूनों के परीक्षण के बाद 33 नए मामले दर्ज किए गए; 58 को डिस्चार्ज कर दिया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कुल मामले बढ़कर 2,051 तक पहुंच गए। सक्रिय मामले : 949, स्वस्थ हुए : 1056, मृत्यु : 46. पॉजिटिव मामलों में अग्रणी राज्य : कुरनूल (584), गुंटूर (387), कृष्णा (346), चित्तूर (131), अनंतपुर (115), नेल्लोर (111)।
• तेलंगाना : वंदे भारत मिशन के अंतर्गत यूके से हैदराबाद की चौथी उड़ान शहर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात पहुंची, जिसमें 331 यात्री आए थे। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) लॉकडाउन हटने के बाद शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए अपनी बसों में सीट क्षमता घटाने की योजना बना रहा है। कल तक कुल पॉजिटिव मामले : 1275, सक्रिय मामले : 444, डिस्चार्ज : 801, मृत्यु : 30.
• महाराष्ट्र : अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,401 के स्तर पर पहुंच गई। मुंबई में पहला मामला सामने आने के ठीक दो महीने बाद कुल मामलों की संख्या 14,355 है। राज्य में पुलिसकर्मियों के बीच कोविड-19 संक्रमण बढ़ता जा रहा है और अभी तक 106 अधिकारी औ 901 कॉन्स्टेबल इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। नागपुर में आज दो नए मामले सामने आने के बाद कुल कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 300 के स्तर पर पहुंच गई। संतरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध इस शहर में अभी तक कोरोना वायरस से चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• गुजरात : राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, 347 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 20 लोगों की मृत्यु हो गई। गुजरात में अभी तक 8,541 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और कोविड वायरस से 513 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इन नए पॉजिटिव मामलों में से 268 अहमदाबाद में, 29 वडोदरा में, 19 सूरत में और 10 गांधीनगर में सामने आए हैं।
• राजस्थान : आज (दोपहर 2 बजे तक) कुल 68 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 32 मामले सिर्फ उदयपुर से हैं। सबसे ज्यादा मरीज जयपुर और जोधपुर से हैं, जबकि उदयपुर इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। राजस्थान में मामले दोगुने होने की दर अब 18 दिन है, जिसमें 60 फीसदी की उत्साहजनक सुधार दर दर्ज की गई है। राज्य में अभी तक 3,988 कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें से 1,551 सक्रिय मामले हैं और 2,059 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।
• मध्य प्रदेश : कल 171 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,785 के स्तर पर पहुंच गई। नए मामलों में से 30 भोपाल में, जबकि इंदौर में 81 दर्ज किए गए।
• गोवा : गोवा विशेष रूप से अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन के मामले में ज्यादा लचीलेपन की उम्मीद कर रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 17 मई के बाद कुछ बंदिशें हटाने का सुझाव दिया है, जिस दिन लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होना है। गोवा में कोविड का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
• अरुणाचल प्रदेश : स्वास्थ्य मंत्री ने नाहरलागुन में दूसरे कोविड-19 परीक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया; यहां परीक्षण ट्रूनैट के द्वारा किए जाएंगे।
• असम : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कहा कि कोविड-19 से उबरने में नर्सों के द्वारा आगे बढ़कर किए जा रहे निरंतर और समर्पित प्रयास कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारी रीढ़ हैं।
• मणिपुर : सरकार ने राज्य में वापस लौटने वाले लोगों के लिए हर जिले में केन्द्रीयकृत जांच केन्द्रों को शुरू करने का आदेश दिया। सभी स्पर्शोन्मुखी लोगों को आधिकारिक केन्द्रों में सख्ती से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों को आइसोलेशन वार्डों में रखा जाएगा और उनकी निगरानी की जाएगी।
• मिजोरम : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जगहों पर फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने सरकार के विभिन्न उपक्रमों के साथ सहयोग का अनुरोध किया।
• नागालैंड : दीमापुर में सम-विषम (ऑड-एवन) नियम लागू होने के पहले दिन लगभग 746 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और उनसे 1.41 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
• सिक्किम : ब्लैक कैट डिवीजन जीओसी मेजर जनरल आरसी तिवारी को सिक्किम के राज्यपाल ने फोन किया और सेना द्वारा सतर्कता उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की प्रशंसा की, जिससे सिक्किम में सैन्य बलों में कोई कोविड-19 पॉजिटिव मामला नहीं आना सुनिश्चित हुआ है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य
***
एएम/ एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1623463)

please wait...Translate to English
please wait...Translate to Hindi