Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

RailFans - the future of journalism

Search News
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 411552
Jun 16 2020 (06:44) कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 14 JUN 2020 (pib.gov.in)
Commentary/Human Interest
10528 views
0

News Entry# 411552   
  Past Edits
This is a new feature showing past edits to this News Post.
Others
कोविड-19...

Rail News
7638 views
0

Jun 16 2020 (06:45)
Rang De Basanti^   59574 blog posts
Re# 4651321-1              
Part-2/
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई की समीक्षा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की ओर से जारी कार्रवाई की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कल एक विस्तृत बैठक की। इस बैठक में महामारी के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की स्थिति का जायजा लिया गया। राजधानी में कोविड-19 के मौजूदा और उभरते परिदृश्य पर चर्चा की गई और अगले 2 महीने के
...
more...
अनुमानों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण उत्पन्न चुनौती से निपटने की समन्वित और समग्र योजना तैयार करने के लिए गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को उपराज्यपाल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ भारत सरकार और दिल्ली सरकार के समस्त, वरिष्ठ अधिकारियों, दिल्लीं नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में आपात बैठक बुलाने का सुझाव दिया।
click here
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उप राज्यपाल श्री अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली को सुरक्षित रखने और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तत्काल 500 रेलवे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया जिससे दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए 8000 बेड बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दोगुना किया जायेगा और 6 दिन में तीन गुना किया जायेगा। श्री शाह ने कहा कि नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के.पॉल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई जो निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना बेड में से 60 प्रतिशत बेड कम रेट पर उपलब्ध कराने, कोरोना की जांच और उसके उपचार की दर तय करना सुनिश्चित करेगी। यह समिति कल तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कृषि के क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कृषि के क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इससे कृषि क्षेत्र में समृद्धि बढ़ेगी, जिससे देश में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और देश में समृद्धि आएगी। उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की कठिनाइयों को कम करने में योगदान देने का आह्वान किया। श्री तोमर ने कहा कि कोविड संकट में, जब विश्व अर्थव्यवस्था के पहिए की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, तब भारत के किसानों ने गांवों में उपलब्ध साधनों से ही बंपर पैदावार की, लॉकडाउन में फसल कटाई का काम सामान्य गति से जारी रहा और उपार्जन भी पिछली बार से अधिक रहा, खरीफ की फसलों की बुवाई भी पिछली बार से 45 प्रतिशत अधिक रही है। ये सब किसानों व हमारे गांवों की ताकत को प्रदर्शित करता है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
बीएआरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त और किफायती फेस मास्क विकसित किया गयाः डॉ. जितेन्द्र सिंह
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाला फेस मास्क विकसित किया गया है। बीएआरसी परमाणु ऊर्जा विभाग से संबद्ध है। एचईपीए फिल्टर का उपयोग करके मास्क विकसित किया गया है और इसके किफायती होने की भी उम्मीद है। केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले एक साल के दौरान अंतरिक्ष विभाग की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कोविड -19 महामारी के मद्देनजर समाज के समर्थन में आने के लिए वैज्ञानिक समुदाय की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले फेस मास्क के अलावा परमाणु/न्यूक्लियर वैज्ञानिकों ने विकिरण कीटाणुशोधन के बाद व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के पुन: उपयोग के लिए प्रोटोकॉल भी विकसित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरटीपीसीआर परीक्षण किट विकसित करने के लिए नए क्षेत्रों की पहचान की गई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

Translate to English
Translate to Hindi

7363 views
0

Jun 16 2020 (06:46)
Rang De Basanti^   59574 blog posts
Re# 4651321-2              
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• केरल : स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि राज्य सरकार मंगलवार को प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद चार्टर्ड विमानों से लौटने वाले अप्रवासियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र को अनिवार्य बनाने पर फैसला करेगी। मंत्री ने संकेत किया कि केरल अभी तक सामुदायिक संक्रमण से बचा हुआ है, क्योंकि लॉकडाउन में नरमी के बाद सामुदायिक संक्रमण के माध्यम से सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही इस बीमारी के संपर्क में आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े को 5 प्रतिशत
...
more...
पर सीमित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। कोविड-19 से छह केरल वासियों की मृत्यु हो गई, जिनमें से 5 की खाड़ी देशों में और एक की मुंबई में मौत हुई। इसके साथ ही खाड़ी देशों में मरने वाले केरल के लोगों की संख्या बढ़कर 225 हो गई। कल राज्य में कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए। वर्तमान में 1,342 मरीजों का उपचार चल रहा है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आए, जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 194 हो गई; वहीं अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से प्रभावित एआईएडीएमके के विधायक को हर चिकित्सा सहायता देने का भरोसा दिलाया है। कोयम्बटूर में 18 लोग कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए। कल राज्य में 1,989 नए मामले सामने आए, 1,362 लोग स्वस्थ हो गए और 30 लोगों की मृत्यु हो गई। अकेले चेन्नई में 1,484 नए मामले सामने आए। कुल मामले : 42,687, सक्रिय मामले : 18,878, मृत्यु : 397, डिस्चार्ज : 22,047, चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या : 14,180।
• कर्नाटक : अटकलों के बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि सरकार के सामने लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध लगाने का सरकार का इरादा प्रमाणिक है। कल 308 नए मामले सामने आए, 209 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और तीन लोगों की मृत्यु हो गई। कुल पॉजिटिव मामले : 6,824, सक्रिय मामले : 3,092, मृत्यु : 81, डिस्चार्ज : 3,648।
• आंध्र प्रदेश : विधानसभा सत्रों के बीच आंध्र प्रदेश सचिव ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, विधायकों के कर्मचारियों को अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने टीटीडी पर ट्वीट किया और कहा कि राज्य के नियंत्रण से तिरुमाला मंदिर को अलग करने से संबंधित याचिका आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अपने अंतिम चरण में है। पिछले 24 घंटों के दौरान 15,633 नमूनों की जांच के बाद 253 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल मामले : 4,841, सक्रिय मामले : 2,034, स्वस्थ हुए : 2723, मृत्यु : 84।
• तेलंगाना : कोविड-19 के बीच जिला अस्पतालों को चिकित्सकों की 60 प्रतिशत की कमी की सामना करना पड़ रहा है। प्रवासी कामगारों, फंसे हुए पर्यटकों और विद्यार्थियों की आवाजाही के लिए दक्षिण मध्य रेलवे अभी तक मंडल से विभिन्न गंतव्यों के लिए 240 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। श्रमिक ट्रेनों को चलाने के अलावा मंडल कार्यालय यहां से गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की देख-रेख भी कर रहा है। कुल मामलों की संख्या 4,737 बनी हुई है, जबकि अभी तक कुल 182 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन मामलों में से अधिकांश ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में दर्ज किए गए।
• महाराष्ट्र : राज्य में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में 3,427 की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,04,568 हो गई। वहीं मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में एक हद तक कामयाबी मिली और संक्रमण में यह बढ़ोतरी राज्य के ग्रामीण इलाकों में दर्ज की गई और सोलापुर, औरंगाबाद, यवतमाल, जलगांव जैसे जिले प्रशासन के लिए चिंता की वजह बने रहे।

Translate to English
Translate to Hindi

7323 views
0

Jun 16 2020 (06:46)
Rang De Basanti^   59574 blog posts
Re# 4651321-3              
Part-4/
• गुजरात : कोविड-19 के नए मामलों के लिहाज से गुजरात के लिए जून का महीना अच्छा नहीं रहा और संक्रमण में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने पहली बार किसी एक दिन में कोविड के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए और मामलों में बढ़ोतरी जारी रही। राज्य में संक्रमण के 517 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड मरीजों की कुल संख्या 23,079 के स्तर पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण से 33 नए मरीजों की मृत्यु के साथ राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 1,449 हो गई। जून महीने के शुरुआती 13 दिनों में राज्य में 6,285 मामले सामने आ चुके हैं।
...
more...
राजस्थान : राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार को 131 नए मामलों के साथ कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 12,532 हो गई, वहीं चार नए लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 286 हो गई। नए मामलों में से 40 मामले धौलपुर से, 34 भरतपुर से, 15 अलवर से और 12 जयपुर से सामने आए।
• मध्य प्रदेश : भोपाल प्रशासन ने सोमवार से जनता के लिए धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति दे दी है। अभी तक भोपाल में कोविड-19 के 2,145 नए मामले सामने आ चुके हैं और 69 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 198 नए मामले सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,641 के स्तर पर पहुंच गई है।
• छत्तीसगढ़ : राज्य में कोविड के 105 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,550 के स्तर पर पहुंच गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 913 के स्तर पर बनी हुई है।
• असम : असम में कोविड-19 के 43 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इस प्रकार मामलों की संख्या 3,943 हो गई और सक्रिय मामले 2,127 के स्तर पर बने हुए हैं। 1,805 लोग स्वस्थ हो गए और 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• मणिपुर : राज्य में लौटने वालों का तुरंत परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर सरकार ने एक नई कोविड-19 परीक्षण मशीन लगाने की योजना बनाई है, जो एक दिन में 3,000 से 4,000 तक नमूनों का परीक्षण कर सकती है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 राज्य सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की; इसमें जहां तक संभव हो, राज्य में लौटने वाले सभी लोगों की जांच सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
• मिजोरम : मिजोरम पुलिस ने क्वारंटाइन केन्द्रों में नशीले पदार्थों और शराब की आपूर्ति करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है।
• नागालैंड : नागालैंड में मोन जिला प्रशासन ने राज्य में लौटने वाले छह लोगों के जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वांगखाओ सरकारी कॉलेज और आईटीआई कैम्पस की 1 किलोमीटर की परिधि के भीतर जनता की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य तम्बाकू नियंत्रण इकाई तम्बाकू मुक्त गांवों की पहचान का काम जारी रखे हुए है और राज्य भर में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
• सिक्किम : सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी मामले राज्य में वापस लौटने वाले लोगों से संबंधित हैं, इस प्रकार राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 63 के स्तर पर पहुंच गई है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य
Image
******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1631607) आगंतुक पटल : 62

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy