Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Purulia Express: লালপাহাড়ীর দ‍্যাশে যাবি? চিন্তা কিসের লো? বিকাল বেলা হাওড়া থেকে পুরুল্যা এক্সপেরেস পাবি। - Dip

Search News
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 413722
Jul 10 2020 (21:16) कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 27 JUN 2020 (pib.gov.in)
Other News
11079 views
0

News Entry# 413722   
  Past Edits
This is a new feature showing past edits to this News Post.
PIB Headquarters
कोविड-19...

Rail News
7719 views
0

Jul 10 2020 (21:18)
Rang De Basanti^   58955 blog posts
Re# 4666161-1              
Part-2/
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए नया नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के बारे में मिल रही जानकारी, खासकर प्रभावी दवाओं के संदर्भ में, से तालमेल बनाए रखते हुए आज कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए नया नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया है। नए प्रोटोकॉल में मध्यम से
...
more...
गंभीर मामलों के उपचार के लिए मिथाइलप्रेडनिसोलोन के विकल्प के रूप में डेक्सामेथासोन का उपयोग करने का सुझाव शामिल है। यह बदलाव नवीनतम उपलब्ध साक्ष्य और विशेषज्ञ परामर्श पर विचार करने के बाद किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने परम श्रद्धेय डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन के 90वें जन्मदिन समारोह को संबोधित किया; प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना योद्धाओं की मदद से भारत कोविड-19 से मजबूती से लड़ रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से अनेक स्रोतों से आध्यात्मिक शक्तियों के लिए खुला रहा है। डॉ. जोसेफ मार थोमा को उद्धृत करते हुए “विनम्रता एक सद्गुण है, जो हमेशा अच्छे कार्यों का फल देती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि विनम्रता की भावना के साथ मार थोमा चर्च ने हमारे साथी भारतीयों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने का काम किया है, विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि मार थोमा चर्च ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाई और वह राष्ट्रीय एकता की दिशा में काम करने में सबसे आगे था। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 केवल एक शारीरिक बीमारी नहीं है जो लोगों के जीवन के लिए खतरा है बल्कि यह हमारा ध्यान खराब जीवन-शैली की ओर भी ले जाती है। उन्होंने कहा कि एक वैश्विक महामारी से तात्पर्य है कि मानवता को पूर्णरूपेण उपचार की आवश्यकता है और श्रोताओं से कहा कि वे पृथ्वी में सद्भाव और खुशी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं की मदद से भारत कोविड-19 से मजबूती से लड़ रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

श्रद्धेय डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन के 90वें जन्मदिन समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान रख-रखाव की अत्यधिक महत्वपूर्ण 200 रेलवे परियोजनाएं पूरी की गई

भारतीय रेलवे के लिए परोक्ष रूप से काम करने वाले योद्धाओं ने कोविड-19 महामारी के कारण यात्री सेवाओं के स्थगन का लाभ उठाकर लंबे समय से लंबित पड़ी 200 से ज्यादा रख-रखाव की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें पुराने पुलों की मरम्मत और पुनः गर्डरिंग और यार्ड री-मॉडलिंग, रेल लाइनों का दोहरीकरण और विद्युतीकरण और कैंची क्रॉसओवर का नवीकरण शामिल हैं। कई वर्षों से लंबित ये अधूरी परियोजनाएं भारतीय रेलवे के लिए प्रायः अड़चनें उत्पन्न करती रही हैं।

पार्सल ट्रेनों और मालगाड़ियों के माध्यम सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के अलावा, भारतीय रेलवे ने इस लॉकडाउन अवधि के दौरान कई वर्षों से लंबित इन रख-रखाव कार्यों को पूरा कर लिया, जब यात्री सेवाएं निलंबित कर दी गई थी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषि में सुधार, रणनीतिक नीति में बदलाव और निवेश के अवसरों पर वेबिनारों का आयोजन किया

कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव श्री संजय अग्रवाल ने वेबिनारों को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुए संकट के दौरान कृषि के क्षेत्र में और किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए अग्रणी कदमों की सराहना की। संकट की इस घड़ी में भारतीय किसानों की क्षमता और उद्योग जगत के प्रयास इस तथ्य के माध्यम से स्पष्ट होते हैं कि इस वर्ष खरीफ बुवाई का क्षेत्र 316 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह 154 लाख हेक्टेयर और पिछले पांच वर्षों के दौरान औसतन 187 लाख हेक्टेयर रहा है। किसानों के लिए पशुपालन की तुलना एटीएम मशीन से करते हुए, पशुपालन एवं डेयरी के सचिव श्री अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि खुदरा विक्रेता के लिए दूध की तरह कोई भी उत्पाद तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

Translate to English
Translate to Hindi

8750 views
0

Jul 10 2020 (21:18)
Rang De Basanti^   58955 blog posts
Re# 4666161-2              
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां

• चंडीगढ़ : संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार ने कहा कि उन्होंने सामाजिक दूरी के मानकों और मास्क पहनने आदि के सख्ती से कार्यान्वयन के लिए पुलिस और अन्य अधिकृत अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए हैं। सुखना झील क्षेत्र सहित सभी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, साथ ही
...
more...
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

• हरियाणा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने भारत सरकार की सामान्य बुनियादी सुविधाओं की स्थापना के लिए बल्क ड्रग्स पार्क प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पानीपत में 1,000 एकड़ विकसित औद्योगिक भूमि पर बल्क ड्रग्स पार्क की स्थापना की पेशकश की है। पानीपत में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना से देश में बल्क दवाओं के विनिर्माण की लागत और बल्क दवाओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता में कमी आएगी।

• महाराष्ट्र : राज्य में कोविड के 5,024 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन में सामने आया सबसे अधिक आंकड़ा है। इससे राज्य में कोविड मरीजों की कुल संख्या 1.50 लाख से ऊपर निकलते हुए 1,52,765 हो गई। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 65,829 के स्तर पर बनी हुई है। मुंबई में 1,297 नए मामले दर्ज किए गए। बीएमसी जल्द ही मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार की सीमा को जानने के लिए राजधानी के तीन वार्डों में सीरो-सर्वे कराएगी। इस सर्वे को नीति आयोग, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च और कुछ अन्य संस्थानों के साथ भागीदारी में कराया जाएगा। सर्वे के दौरान झुग्गी बस्ती और गैर-झुग्गी बस्ती दोनों तरह के क्षेत्रों से औचक आधार पर 10,000 रक्त के नमूने लिए जाएंगे और जांच की जाएगी। इसके अलावा संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लव अग्रवाल की अगुआई में एक केन्द्रीय दल ने आज कोविड के हालात की समीक्षा के लिए ठाणे का दौरा किया।

• गुजरात : ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में कोविड-19 के 580 पॉजिटिव मामले सामने आए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में कोविड-19 के कुल 30,158 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अभी तक इस बीमारी से 1,722 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

• राजस्थान : आज 127 नए मामलों और 9 लोगों की मृत्यु के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,787 हो गई। वहीं अभी तक कुल 13,149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 389 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में कोविड के 3,249 सक्रिय मामले हैं।

• मध्य प्रदेश : 203 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 12,798 हो गए। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 2,448 हो गई है।

• छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में 89 नए मामलों की पहचान हुई, जिसमें राज्य की राजधानी रायपुर में दर्ज किए गए 39 नए मामले शामिल हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 647 है।

• गोवा : राज्य में शुक्रवार को 44 नए मामले सामने आए, जिससे गोवा में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,039 हो गई। वर्तमान में राज्य में सक्रिय मामले 667 के स्तर पर हैं।

• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने कोविड-19 के हालात, फार्म क्लस्टर/ पोषण उद्यान योजना, स्वच्छ हरित अरुणाचल अभियान, जिलों में स्वच्छता अभियान और अन्य मुद्दों पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

• असम : असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि पतंजलि योगपीठ, मिरजा पलाशबारी में एक क्वारंटाइन केन्द्र को 250 बिस्तर के कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया जा रहा है।

• मणिपुर : कोविड-19 के लिए गठित मणिपुर सलाहकार समिति की कोविड अस्पताल और देखभाल केन्द्रों के प्रभावी प्रबंधन पर आज एक बैठक हुई।

• मिजोरम : मिजोरम सरकार ने राज्य में जारी पूर्ण लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। विपक्षी राजनीतिक दल जेडपीएम ने मिजोरम सरकार से लॉकडाउन के बाद के लिए योजना तैयार करने को कहा है।

• नागालैंड : अंतरराष्ट्रीय संगठन ओईसीडी एजुकेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान टीवी, रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागालैंड के प्रयासों की सराहना की है। नागालैंड में कोविड-19 के 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मरीजों को मोन क्वारंटाइन केन्द्र में भेजा गया है।

• केरल : केरल सरकार ने रविवार के लिए पूर्ण लॉकडाउन के फैसले को वापस ले लिया है। रविवार को विदेश और अन्य राज्यों से लोगों की वापसी के दौरान उन्हें पूर्ण लॉकडाउन के चलते हो रही दिक्कतों का आकलन करने के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, रात की बंदिशें जारी रहेगी और पुलिस राज्य में संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में सख्त बंदिशें लगाएगी। राज्य में कल कोविड के 150 नए मामले सामने आए। वहीं विभिन्न जिलों में 1,540 मरीजों का उपचार चल रहा है।

• तमिलनाडु : स्टाफ के जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुडुचेरी सीएमओ को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पुडुचेरी में कोविड-19 के मामले 87 की नई ऊंचाई पर पहुंच गए और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोविड के चलते हुई राजस्व हानि के कारण राज्य का राजकोषीय घाटा 85,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जाहिर किया है। कुल मिलाकर संघ शासित क्षेत्र में 221 मरीज को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिनमें आज डिस्चार्ज हुए 18 लोग शामिल हैं। डीएमके का एक अन्य विधायक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। कल राज्य में 3,645 नए मामले सामने आए, 1,348 लोग स्वस्थ हो गए और 46 लोगों की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 74622, सक्रिय मामले : 32305, मृत्यु : 957, चेन्नई में सक्रिय मामले : 20136।

• कर्नाटक : कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में आवश्यक बिस्तरों पर एक ब्लूप्रिंट तैयार करने का फैसला किया है। विशेषज्ञ समिति ने सरकार को मौत के मामलों में कमी के लिए कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का सुझाव दिया है। कल राज्य में 445 नए मामले सामने आए, 246 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और 10 लोगों की मृत्यु हो गई। कुल पॉजिटिव मामले : 11005, सक्रिय मामले : 3905, मृत्यु : 180, डिस्चार्ज : 6916।

• आंध्र प्रदेश : एक सप्ताह के अंतराल में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के दो विधायकों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में जन प्रतिनिधि लोगों से मुलाकात के दौरान खासी सतर्कता बरत रहे हैं। प्रसिद्ध मंदिर के शहर श्रीकालाहस्ती में कोविड के पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी के चलते नगर निगम अधिकारियों ने एक बार फिर से रविवार से सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। 24,458 नमूनों के परीक्षण के बाद पिछले 24 घंटों में 796 नए मामले सामने आए, 263 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 11 लोगों की मौत हो गई। 796 मामलों में से 51 अंतर-राज्यीय मामले हैं और पांच विदेश से लौटे लोगों से संबंधित हैं। कुल मामले : 12285, सक्रिय मामले : 6648, डिस्चार्ज : 5480, मृत्यु : 157।

• तेलंगाना : राज्य सरकार ने एक नोटिस जारी करके स्कूलों को ऑनलाइन सहित किसी भी प्रकार से कक्षाओं का संचालन नहीं करने और शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। तेलंगाना स्कूली शिक्षा विभाग ने अभी तक ऑनलाइन कक्षाओं और शैक्षणिक वर्ष 2020-21 पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। अभी तक कुल मामले 12,349 के स्तर पर हैं, जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 7,436 है और 4,766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य









*****

एसजी/एएम/एमपी/एसके



(रिलीज़ आईडी: 1634892) आगंतुक पटल : 86

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy