Part-4/
कोविड-19 के कारण आ रही विषम चुनौतियों के बावजूद एनएफएल ने अप्रैल माह में उर्वरकों की बिक्री में 71प्रतिशत की रिकार्ड वृद्धि दर्ज की
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
पीआईबी के क्षेत्रीय...
more... कार्यालयों से मिली जानकारियां
• हिमाचल प्रदेश : राज्य सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने गोवा से हिमाचल प्रदेश के लोगों की रवानगी सुनिश्चित करने के लिए थिविम/मडगांव/करमाली (गोवा) से ऊना के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने के लिए सहमति दे दी है। हिमाचलियों को वापस लाने के लिए एक विशेष ट्रेन 13 या 14 मई को रवाना होगी।
• पंजाब : मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 10 के विद्यार्थियों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी और उन्हें प्री-बोर्ड परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड संकट को देखते हुए पंजाब स्कूल एजुकेशन प्रणाली के तहत कक्षा 5 से 10 तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला किया है। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के मामले में राज्य द्वारा केन्द्र सरकार के फैसले को लागू किया जाएगा।
• हरियाणा : हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विभाग प्रमुखों या कार्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों का रोस्टर तैयार करते समय गंभीर दिव्यांगों को काम पर नहीं बुलाया जाए। हरियाणा सरकार स्कूली विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने में सहायता देने के लिए प्रयास कर रही है। जहां पांच डीटीएच चैनलों पर शैक्षणिक पाठ्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है, वहीं हरियाणा एजुसैट के चार चैनलों का राज्य के सभी केबल परिचालकों द्वारा प्रसारण किया जा रहा है।
• महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटों में 48 लोगों की मृत्यु और संक्रमण के 1,165 नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना से प्रभावित कुल मामले बढ़कर 20,228 हो गये हैं। मुंबई में ही अकेले 12,864 मामले दर्ज किए गए हैं और अभी तक 489 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• गुजरात : अहमदाबाद के दौरे पर पहुंचे एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप सिंह गुलेरिया ने कहा कि बदनामी के डर और गुजरात में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल और गुर्दे की बीमारियों के ज्यादा प्रसार के कारण राज्य में कोविड-19 के चलते ज्यादा मौतें हुई हैं। राज्य में अभी तक 7,747 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 452 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• राजस्थान : राजस्थान में आज कोविड-19 के 33 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,741 हो गई। राज्य में लगभग 60 प्रतिशत की प्रभावशाली सुधार दर दर्ज की गई है। 2,176 लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,917 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
• मध्य प्रदेश : कोरोना के 273 नए मामलों के साथ मध्य प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,614 हो गई। अभी तक कुल संक्रमित लोगों में से 1,676 लोग ठीक हो गए और 215 लोगों की मृत्यु हो गई।
• गोवा : गोवा काराखाना अधिनियम, 1948 के तहत श्रम कानूनों को लचीला करने वाले कई राज्यों में शामिल हो गया है और उसने कोविड महामारी के चलते तीन महीनों के लिए प्रतिदिन 12 घंटे की काम की शिफ्ट को स्वीकृति दे दी है। अतिरिक्त घंटों के लिए कामगारों को ऑवरटाइम का भुगतान किया जाएगा।
• केरल : केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कल से तमिलनाडु से सटी वालायार बॉर्डर चेक पोस्ट पर फंसे लोगों को ऑनलाइन माध्यम से ई-पास जारी करने के निर्देश दिए हैं। आज सरकार की चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में केरल के लोग सीमावर्ती इलाकों में जमा हो गए। आज सुबह मालदीव से 698 लोगों को लेकर आ रहा आईएनएस जलाश्व कोच्चि के तट पर पहुंच गया। 698 यात्रियों में 440 केरल, 156 तमिलनाडु और बाकी देश के दूसरे राज्यों के हैं। लक्षद्वीप से 121 अन्य लोग एमवी अरेबियन सी से आज कोच्चि पहुंच गए। दोहा से 182 यात्रियों को लेकर एक विमान आज रात तिरुवनंतपुरम पहुंच जाएगा।
• तमिलनाडु : राज्य सरकार प्रवासी कामगारों के परिवहन का पूरा खर्च राज्य आपदा मोचन कोष के साथ साझा करेगी। मलेशिया से 177 भारतीय महिला क्रू वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के द्वारा तिरुचि पहुंच गई। विशेष अधिकारी जे राधाकृष्णन ने कहा कि चेन्नई में इस सप्ताह कोविड-19 के ज्यादा मामले सामने आए हैं। राज्य ने सोमवार को कोविड-19 लॉकडाउन की शर्तों को और लचीला कर दिया। कल तक राज्य में कुल मामले : 6535, सक्रिय मामले : 4664, मृत्यु : 44, डिस्चार्ज : 1824. अभी तक चेन्नई में 3,330 सक्रिय मामले हैं।