Part-4/
पंजाब- पंजाब सरकार ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सुविधा केंद्र स्थापित किया है जिससे विदेश से विशेष विमानों से लौट रहे पंजाबियों को उनके अपने जिलों में भेजा जा सके, जहां उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। संबंधित जिलों में होटलों में क्वारंटीन करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और उन छात्रों या प्रवासियों को मुफ्त क्वारंटीन सुविधा दी जाएगी जो होटल का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। आईएमए मोहाली के सहयोग से एसएएस नगर जिला प्रशासन (पंजाब) ने आइसोलेशन और क्वारंटीन में लोगों को परामर्श देने और मनोवैज्ञानिक मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग अपनी भावनाओं, चिंताओं जैसे चिंता, अवसाद...
more... और मायूसी को डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साथ साझा करें।
हरियाणा- हरियाणा सरकार इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक उपायुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अपने गृह राज्य जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिक या कामगार पैदल न जाएं। प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए चलाई जा रही ट्रेनों और बसों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। इन प्रवासी श्रमिकों को राहत केंद्रों में रखने और उन्हें रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों तक लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश- लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों, जिनके पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून या राज्य योजनाओं के तहत कोई राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मई और जून 2020 के दौरान प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो चावल और काला चना दाल प्रदान की जाएगी। उन्हें पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महापौर, उप महापौर, पार्षद या राजपत्रित अधिकारी के हस्ताक्षर वाला फॉर्म दुकानदार के पास जमा करना होगा। यह प्रपत्र (फॉर्म) जिला नियंत्रक या निरीक्षक खाद्य आपूर्ति कार्यालय या फेयर प्राइस शॉप से प्राप्त किया जा सकता है।
अरुणाचल प्रदेश- कर्नाटक में फंसे अरुणाचल के 209 छात्र गुवाहाटी पहुंचे। उन्हें सड़क मार्ग से ईटानगर ले जाया जाएगा।
असम- कोविड 19 का टेस्ट दो बार निगेटिव आने के बाद 6 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में 130 सक्रिय मामले हैं।
मणिपुर- मणिपुर में वापस आ रहे लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। कुल 139 नमूने जांच के लिए उखरूल भेजे गए हैं। तिकेलपट में सरकारी आइडियल ब्लाइंडस्कूल में ट्रांसजेंडर क्वारंटीन सेंटर खोला गया है, जहां अब अन्य राज्यों से आने वाले ट्रांसजेंडरों को रखा जा सकता है।
मेघालय- राज्य के सीएम ने बताया कि कोविड-19 के राहत उपायों में अब तक कुल 69 करोड़ रुपये और पिछले 2 महीनों में स्वास्थ्य ढांचे और सुविधाओं में सुधार के लिए 46 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
मिजोरम- सियाहा जिले के ग्रामीणों ने अपने घर में उगाई सब्जियों और मुश्किल से खरीदे वन उत्पादों को सियाहा टाउन के क्वारंटीन केंद्रों की रसोई प्रबंधन समितियों को दान किए हैं।
नगालैंड- पश्चिमी सुमी संगठनों ने 200 प्रवासियों की मदद करने का फैसला किया है और थाबेकु गांव में क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाएगा।
महाराष्ट्र- 2250 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 39,297 पहुंच गई है। हालांकि ताजी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 27,581 है। हॉटस्पॉट मुंबई में 1372 नए मामले आए हैं, जिससे कुल केस 23,935 हो गए हैं। मुंबई में बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने अधिकारियों को मुंबई के सभी 24 वॉर्डों में निजी नर्सिंग होम और छोटे अस्पतालों में कम से कम 100 बेड (आईसीयू में 10) लेने का निर्देश दिया है।
गुजरात- 398 नए मामलों और 30 मौतों के साथ राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 12,539 हो गई है। इस समय राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 6,571 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें 47 मरीजों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 'मैं भी कोरोना योद्धा हूं' अभियान शुरू कर जनता का समर्थन मांगा है। हफ्ते भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए तीन बुनियादी नियमों के बारे में जागरूक करना है जैसे बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहना चाहिए, बिना मास्क के बाहर नहीं निकलना चाहिए और हमेशा सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए।
राजस्थान- राज्य में आज कोविड19 के 83 नए पॉजिटिव केस आए, जिससे प्रभावित लोगों की कुल संख्या 6098 हो गई। अब तक 3421 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2527 लोगों को इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश- 227 नए केस सामने आए हैं, जिससे कोविड-19 मरीजों की संख्या 5875 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 2774 केस इंदौर जिले में दर्ज किए गए हैं। मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 267 हो गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 107 मरीजों की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़- राज्य के अलग-अलग जिलों में 14 नए केस आए हैं और कुल मामलों की संख्या 115 हो गई है।
गोवा- कोविड-19 के 4 नए मामले आए हैं, जिससे पॉजिटिव मामलों की संख्या 50 पहुंच गई है। इनमें दो नए मरीज रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से आए, एक व्यक्ति पुणे से बस से आया और चौथा मरीज एक तटरक्षक कर्मी है जो जहाज से पहुंचा।
एएस/एएम
(रिलीज़ आईडी: 1626013)