Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

तो क्या हुआ , जो एक ट्रेन निकल गयी तुम्हारी, जिंदगी के ट्रैक मे अगली ट्रेन भी आएगी। - karthik

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4638681
Posted: May 27 2020 (20:18)

4 Responses
Last Response: May 27 2020 (20:20)
Rail News
6027 views
0

Commentary/Human Interest
May 27 2020 (20:18)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 24 MAY 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4638681   News Entry# 409349         Tags   Past Edits
कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन
प्रविष्टि...
कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 24 MAY 2020

Rail News
3586 views
0

May 27 2020 (20:19)
Rang De Basanti^   60142 blog posts
Re# 4638681-1              
Part-2/
भारतीय रेलवे ने 24 मई 2020 की सुबह 10 बजे तक 2,813 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 37 लाख से भी अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया
भारतीय रेलवे ने 24 मई 2020 की सुबह 10 बजे तक 2813 से ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई और 37 लाख से भी अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। लगभग 60 प्रतिशत ट्रेनें गुजरात, महाराष्ट्र एवं पंजाब से रवाना हुईं और ये मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश एवं बिहार की तरफ जा रही हैं (उत्तर प्रदेश के लिए 1301 और बिहार के लिए 973)।
...
more...
उत्तर प्रदेश में ज्यादातर गंतव्य लखनऊ-गोरखपुर सेक्टर और बिहार में अधि‍कतर गंतव्य पटना के आसपास हैं। कल से ही चल रही 565 रेलगाड़ियों में से 266 ट्रेनें बिहार और 172 ट्रेनें उत्तर प्रदेश जा रही थीं। इन्हीं गंतव्यों की ओर अधिकतर ट्रेनों का परिचालन होने से रेल नेटवर्क पर जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य और सामाजिक दूरी संबंधी विभिन्न प्रोटोकॉल के कारण यात्रियों के उतरने में ज्यादा समय लगने से भी टर्मिनलों पर भीड़ बढ़ जाती है और इस वजह से भी रेलवे नेटवर्क पर जाम की स्थिति बन जाती है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1989 के नियम 32 और 81 में निहित आदेश के अनुसार शुल्क भुगतान की वैधता और शुल्क भुगतान की अवधि में विस्तार के लिए अधिसूचना
सरकार की जानकारी में यह भी आया है कि देश में लॉकडाउन लागू होने और सरकारी परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) के बंद रहने की वजह से केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 के नियम 32 और 81 में निर्दिष्ट विभिन्न शुल्कों और विलंब शुल्कों को लेकर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मामले भी हैं जिनमें सेवा या नवीकरण के लिए शुल्क का भुगतान पहले ही कर दिया गया है लेकिन लॉकडाउन की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। वहीं ऐसे भी मामले हैं जहां आरटीओ बंद रहने की वजह से लोग शुल्क जमा नहीं करा पा रहे हैं। कोविड-19 के दौरान लोगों की सुविधा के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक वैधानिक आदेश जारी किया है जिसमें यह बताया गया है कि दस्तावेजों के नवीकरण सहित किसी गतिविधि के लिए 1 फरवरी या उसके बाद शुल्क जमा कर दिया गया और कोविड-19 महामारी की रोकथाम से उभरी स्थितियों की वजह से वह गतिविधि नहीं की जा सकी, तो जमा किया हुआ शुल्क अब भी वैध माना जाएगा
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
मिशन सागर- मॉरीशस के पोर्ट लुइस पर आईएनएस केसरी
मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना पोत केसरी 23 मई 2020 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस पर पहुंचा। भारत सरकार कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मित्रवत देशों को सहायता प्रदान कर रही है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भारतीय नौसेना पोत केसरी मॉरीशस के लोगों के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं और आयुर्वेदिक दवाओं की एक विशेष खेप के साथ पहुंचा है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
जान और जहान के लिए वन धनः शाहपुर की कतकारी जनजाति की कहानी
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

Translate to English
Translate to Hindi

3636 views
0

May 27 2020 (20:19)
Rang De Basanti^   60142 blog posts
Re# 4638681-2              
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• पंजाब : देश में सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत की सुधार दर दर्ज करने के बावजूद किसी प्रकार के आत्म-संतोष से इनकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ानों, ट्रेनों और बसों सहित राज्य में आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। राज्य में आने वालों की राज्य और जिले की सीमा पर सभी प्रवेश बिंदुओं के साथ ही रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी, जिनमें लक्षण पाए जाते हैं
...
more...
उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन के लिए भेजा जाएगा। वहीं अन्य लोगों के लिए 2 सप्ताह का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा।
• हरियाणा : विद्यालयी शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के दौरान निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क वसूलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निजी विद्यालयों को मासिक आधार पर सिर्फ ट्यूशन शुल्क वसूलने के आदेश दिए गए हैं और निर्माण कोष, रखरखाव कोष जैसे अन्य कोष, प्रवेश शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि को कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। सभी निजी विद्यालयों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान ट्यूशन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं करने, परिवहन शुल्क नहीं लेने, स्कूल यूनिफॉर्म और किताबें नहीं बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
• हिमाचल प्रदेश : देश के साथ ही राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जारी लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के निजी विद्यालयों को सिर्फ ट्यूशन शुल्क वसूलने की ही अनुमति दी जाएगी।
• केरल : आज कोविड के चलते एक और मरीज की मृत्यु हो गई, जो 53 वर्षीय कैंसर की मरीज महिला थीं और हाल में दुबई से वापस लौटी थीं। उनकी आज दोपहर कोझिकोड एमसी में मृत्यु हो गई। चेन्नई से लौटा एक 17 वर्षीय युवक जो जांच में पॉजिटिव पाया गया था, उसकी आज पैरियारम एमसी, कन्नूर में मृत्यु हो गई। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने युवक की मस्तिष्क संक्रमण से मृत्यु होने की बात कही है। अबू धाबी में केरल के दो लोगों की कोविड-19 के चलते मृत्यु होने से खाड़ी क्षेत्र में मरने वाले राज्य के लोगों की कुल संख्या बढ़कर 105 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने आगाह किया कि प्रति दिन कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में निगरानी के अधीन लोगों को क्वारंटाइन की शर्तों को उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य ने दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में आने वाले अप्रवासियों और केरलवासियों का समाधान निकालने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। राज्य में कल कोविड-19 के कुल 62 मामले दर्ज किए गए। वहीं अभी तक कोविड से पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• तमिलनाडु : संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आने के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामुदायिक प्रसार की कोई स्थिति नहीं है; मामलों में बढ़ोतरी चेन्नई में घनी आबादी वाले नियंत्रण (कॉन्टेनमेंट) क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। वित्त विभाग द्वारा तैयार एक अनुमान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण राज्य को 35,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। कल तक कुल सक्रिय मामले: 15,512, सक्रिय मामले : 7,915, मृत्यु : 103, डिस्चार्ज : 7,491। चेन्नई में सक्रिय मामले 5,865 के स्तर पर पहुंच गए हैं।

Translate to English
Translate to Hindi

3681 views
0

May 27 2020 (20:20)
Rang De Basanti^   60142 blog posts
Re# 4638681-3              
Part-4/
• कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक कोविड के 97 नए मामले दर्ज किए गए और 26 लोगों डिस्चार्ज कर दिया गया; चिक्काबल्लापुरा में 26, उडुपी में 18, हासन में 14, मांड्या में 15, दावनगेरे में 4, कालबुर्गी और यादागिरि में 6-6, उत्तर कन्नड़ में 3, तुमकुर में 2, विजयपुरा, कोदागु और धारवाड़ में 1-1 मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,056 के स्तर पर पहुंच गई। सक्रिय मामले : 1,378, स्वस्थ हुए : 634, मृत्यु : 42. राज्य में आज से सख्ती से पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है; सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी गई है।
...
more...
आंध्र प्रदेश : ‘माना पालना- मी सूचना’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार ने सोमवार से शुक्रवार तक प्रशासन से जुड़े लोगों से जानकारियां लेने की योजना बनाई है। राज्य में तापमान में भारी बढ़ोतरी और भीषण गर्मी के क्रम में प्रकासम जिले में दो लोगों की लू लगने से मृत्यु हो गई है। इसके अलावा आरटीसी ने गर्मियों में तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से एसी बसों और ओवरनाइट बसों के परिचालन का फैसला किया है। 11,357 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 66 नए मामले सामने आए, किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई और 29 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल मामले : 2,627, सक्रिय मामले : 764, स्वस्थ हुए : 1,807, मृत्यु : 56. 153 मामले दूसरे राज्यों से लौटने वालों से संबंधित हैं और 119 मामले सक्रिय हैं।
• तेलंगाना : 1 मई से अभी तक दक्षिण मध्य रेलवे ने 196 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से राज्य से 2.40 लाख प्रवासी कामगारों को अपने शहरों को रवाना किया है। अपने-अपने शहरों को लौटने के इच्छुक प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए आगे आते हुए तेलंगाना सरकार ने एक बड़े अभियान के तहत शनिवार को 46 ट्रेनें चलवाईं और 50,000 कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में सहायता की। 24 मई को राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,813 के स्तर पर है। कल तक 133 प्रवासी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेश से लौटने वाले 4 लोग भी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
• महाराष्ट्र : राज्य में 2,608 नए मरीज मिले, जिससे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 47,190 तक पहुंच गई। इनमें से 32,201 सक्रिय मरीज हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,566 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 28,634 तक पहुंच गए।
• गुजरात : गुजरात विशेष रूप से अहमदाबाद में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 19 जिलों में कुल 396 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 13,689 के स्तर पर पहुंच गए। अहमदाबाद में 277 नए मामले दर्ज किए गए। लॉकडाउन 4.0 के दौरान लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार देने वाले 3 लाख से ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान परिचालन में आ गए हैं। लॉकडाउन 4.0 के दौरान नियमों में कुछ और ढील दी गई है।
• राजस्थान : राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2,829 तक पहुंच गई है। कुल सक्रिय मामलों में से आधे से ज्यादा मरीज दूसरे राज्यों से वापस लौटे प्रवासी हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,794 तक पहुंच गई है। इसके अलावा कल से जयपुर से 13 विभिन्न शहरों के लिए 21 उड़ानों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

3501 views
0

May 27 2020 (20:20)
Rang De Basanti^   60142 blog posts
Re# 4638681-4              
Part-5/
• मध्य प्रदेश : राज्य में 201 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6,371 तक पहुंच गई। इंदौर में सबसे ज्यादा 2,933 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वामपंथी आतंकवाद से प्रभावित बालाघाट जिले ने मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने में पहला स्थान हासिल किया है। 1.23 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
• छत्तीसगढ़ : रिकॉर्ड 44 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
...
more...
इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 214 हो गए।
• गोवा : कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला दर्ज किया गया, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 के स्तर पर पहुंच गई। इनमें से 39 सक्रिय मामले हैं। गोवा में सभी नए मामले बाहर से आ रहे लोगों से संबंधित हैं।
• अरुणाचल प्रदेश : सचिव, सामान्य प्रशासन ने कहा कि सचिवालय में नए पैटर्न पर सिर्फ न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिला कर्मचारी बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी ले सकती हैं।
• मणिपुर : राज्य में तीन नए लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए। इनमें सभी दूसरे स्थानों से लौटने वाले लोग हैं। राज्य में अब 28 सक्रिय मामले हैं। इम्फाल हवाई अड्डे पर सामान्य विमानन यातायात शुरू करने से पहले एसओपी पूर्वाभ्यास किया गया।
• मिजोरम : लेंगपुई हवाई अड्डे, आइजोल में कल थर्मल और ऑप्टिकल बाई-स्पेक्ट्रम कैमरा लगा दिया गया। लेंगपुई हवाई अड्डा भारत के चार और पूर्वोत्तर के राज्यों में से संभवतः पहला हवाई अड्डा बन गया है, जहां यात्रियों के तापमान की निगरानी के लिए आधुनिक प्रणाली लगी हुई है।
• नागालैंड : कृषि विभाग के अधिकारियों ने कोविड-19 के प्रति जागरूक करने और कोविड-19 के संबंध में कृषि परामर्श देने के लिए मोकोकचुंग में किसानों के साथ संवाद किया।
***
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1626668)

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy