Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal app

site support

Kolkata Metro: The only Metro of IR. কলকাতা মেট্রো : তিলোত্তমার জীবন রেখা ।। - PPG

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4644586
Posted: Jun 05 2020 (07:36)

2 Responses
Last Response: Jun 05 2020 (07:37)
Rail News
11489 views
0

Commentary/Human Interest
Jun 05 2020 (07:36)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 02 JUN 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4644586   News Entry# 410328         Tags   Past Edits
कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन
प्रविष्टि...

Rail News
9006 views
0

Jun 05 2020 (07:37)
Rang De Basanti^   58957 blog posts
Re# 4644586-1              
Part-2/
रक्षा मंत्री ने फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री से बातचीत की
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज फ्रांस की सशस्त्र बल मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कोविड-19 स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और भारत तथा फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर सहमति जताई। दोनों मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। फ्रांस ने कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान
...
more...
की समय पर अदायगी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विस्तार से यहां पढ़ें:
ट्राइफेड कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से संकटग्रस्त जनजातीय कारीगरों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहा
जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले ट्राइफेड ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण संकटग्रस्त आदिवासी कारीगरों का समर्थन करने की दिशा में सभी प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसने कारीगरों को उनके उत्पाद और बिक्री के संचालन में मदद प्रदान करने के लिए, अपने ट्राइब्स इंडिया रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों (www.tribesindia.com) के माध्यम से एक अति महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इसके अनुसार, ट्राइफेड ने जनजातीय व्यापार को समर्थन प्रदान करने के लिए अपने सभी आउटलेट और ई-कॉमर्स पोर्टलों को फिर से खोल दिया है। ट्राइफेड ने भी देशभर में अपने व्यापक खुदरा नेटवर्क और ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से और थोक बिक्री के द्वारा आकर्षक छूट के साथ इन उत्पादों का विपणन करने का फैसला किया है। आदिवासी मास्टर शिल्पकारों और महिलाओं को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, बिक्री से प्राप्त आय का शत-प्रतिशत आदिवासी कारीगरों को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
विस्तार से यहां पढ़ें:
नोवेल कोरोना वायरस के साथ जीने को लेकर पांच सलाह
लॉकडाउन के 70 दिनों के बाद अनलॉक 1.0 गतिशील हुआ है। आधिकारिक रूप से 1 जून, 2020 से निर्दिष्ट लॉकडाउन 5.0 के साथ ही अर्थव्यवस्था और सामान्य जीवन नियंत्रित और चरणबद्ध तरीके से सामान्य होने की ओर लौट रहा है। यह एक नए सामान्य की शुरुआत है। यह एक लंबा मामला होने वाला है। विशेषज्ञ और अधिकारी सुझाव दे रहे हैं कि ‘हमें निश्चित रूप से वायरस के साथ ही जीना सीखना होगा।' टीका बनने में अभी समय लगेगा, इसलिए हमें एक नई सामान्य स्थिति में रहना होगा। इंडिया साइंस वायर से बात करते हुए, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजय राघवन ने ‘वायरस के साथ ही जीने' के संबंध में पांच सलाह दी है।
विस्तार से यहां पढ़ें:
‘कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला’ का सीएसआईआर-एनईआईएसटी, जोरहाट में उद्घाटन
एक कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला पूर्वोत्तर विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआईएसटी), जोरहाट परिसर में स्थापित की गई है।
विस्तार से यहां पढ़ें:

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
पंजाब- कोविड के खिलाफ लड़ाई को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने महामारी के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए 'मिशन फतेह' के तहत एक महीने तक चलने वाले अभियान की शुरुआत की। यह अभियान अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं से आगे बढ़कर मिशन फतेह के दायरे को व्यापक करेगा। सीएम ने कहा कि यह अभियान पंजाब के लोगों में कोविड के खिलाफ इस संघर्ष को लोगों की लड़ाई, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए बनाने में मदद करेगा। पूरा फोकस वायरस के खतरे को पहचानने पर होगा, जो लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। उदाहरण के द्वारा लोगों को नेतृत्व करने और दूसरे लोगों को सावधानियां बरतने के बारे में सलाह देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और ये लोग संज्ञान में आने पर उल्लंघन की सूचना भी देंगे।

Translate to English
Translate to Hindi

8886 views
0

Jun 05 2020 (07:37)
Rang De Basanti^   58957 blog posts
Re# 4644586-2              
Part-3/
हरियाणा- राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए राज्य में सभी दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन या लेफ्ट-राइट के फॉर्मूले का पालन नहीं किया जाएगा; इसके बजाय प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद भीड़-भाड़ वाले बाजारों में सामाजिक दूरी के मानदंडों को कायम रखने के निर्देश जारी करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा और इस दौरान किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।
हिमाचल
...
more...
प्रदेश- कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आए प्रवासियों का महत्वपूर्ण डाटाबेस तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित स्किल रजिस्टर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति skillregister.hp.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियां और औद्योगिक घराने भी इस पोर्टल पर अपनी जरूरतों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में लौटे लोगों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और नौकरी की आवश्यकता के बारे में जानकारी मौजूद होगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में उपलब्ध कौशल की पहचान करने और कौशल बढ़ाने की जरूरतों के विश्लेषण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को एक क्लिक पर कुशल लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।
अरुणाचल- पीएमकेएसवाई के तहत करीब 68 हजार किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 2 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा भी एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए हैं।
असम- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने असम के तेजपुर में रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला को एक अधिकृत कोविड-19 परीक्षण केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है। असम में कोविड-19 के 28 पॉजिटिव केस आए हैं। कुल मामले 1,513, ठीक हुए 284, सक्रिय मामले 1,222 और 4 मौतें हुई हैं।
मणिपुर- मणिपुर में दो और कोविड-19 पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 85 हो गए हैं, जिसमें से 74 सक्रिय मामले हैं।
मिजोरम- राज्यपाल श्री श्रीधरन पिल्लई ने मई 2020 से अगले 6 महीनों तक अपने वेतन का 30 फीसदी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अपने मूल वेतन का 60 फीसदी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। यह स्पीकर की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुरूप है।
नगालैंड- सरकार ने सूचित किया है कि लॉकडाउन के मौजूदा दिशा-निर्देश प्रभावी रहेंगे जबकि दीमापुर टास्क फोर्स ने वापस आते लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मामूली संशोधन किए हैं। नगालैंड सरकार ने दीमापुर में सरकारी टूरिस्ट लॉज को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने का फैसला किया है।
सिक्किम- सेंटर फॉर कंप्यूटर्स एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, चिसोपानी एक डिप्लोमा कॉलेज है, जिसे दक्षिण सिक्किम से ताल्लुक रखने वाले वापस आ रहे लोगों के लिए फ्री संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है।
महाराष्ट्र- पिछले 24 घंटे में 2,361 नए कोविड-19 केस आए और 76 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही कुल मामला 70,013 और मृतकों की संख्या 2,362 पहुंच गई है। राज्य में अब सक्रिय मामले 37,543 हैं। महाराष्ट्र ने अब तक 4,71,473 टेस्ट किए हैं जो भारत में किसी भी राज्य से ज्यादा है। पश्चिमी महानगर कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, अब उसकी तरफ निसर्ग तूफान बढ़ रहा है जो 3 जून को दोपहर में महाराष्ट्र के अलीबाग को पार कर सकता है। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एहतियाती उपाय के तौर पर राज्य के अधिकारियों ने करीब 150 लक्षण न दिखाई देने वाले कोविड मरीजों को बीकेसी इलाके से वर्ली के एक सेंटर में शिफ्ट करने का फैसला किया है, जहां ढकी हुई छत है।
गुजरात- पिछले 24 घंटों में 423 नए संक्रमण मामलों से राज्य में कुल कोविड-19 केस की संख्या बढ़कर 17,217 पहुंच गई है। राज्य में 25 मौतें और होने से मृतकों की संख्या 1,063 हो गई है। रिकॉर्ड 861 कोविड-19 मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। राज्य प्रशासन ने संभावित चक्रवाती तूफान निसर्ग से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जो कल दक्षिण गुजरात के तट से टकरा सकता है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज सभी संबंधित जिलाधिकारियों को कल दोपहर तक निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारियों से लोगों को निकालने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन, मास्क और पीपीई सूट का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मध्य प्रदेश- पिछले 24 घंटे में 194 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 8,283 कोविड-19 के मामले आए हैं और 358 मौतें हुई हैं। अब तक वायरस ने राज्य के 52 में से 51 जिलों को प्रभावित किया है जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान- आज 171 लोगों में कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और कुल मामलों की संख्या 8,980 तक जा पहुंची है। हालांकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 2,742 है और 6,040 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
छत्तीसगढ़- ताजा अपडेट में कोविड-19 संक्रमण के 45 नए केस मिले हैं, जिससे कुल संख्या 547 हो गई है। राज्य सरकार ने रायपुर समेत 16 जिलों को रेड जोन के रूप में घोषित किया है जबकि 17 जिले ऑरेंज जोन में हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक
click here
click here
click here
***
एसजी/एएम/एएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1628953) आगंतुक पटल : 30

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy