Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Antyodaya Express: The best a common man can get. - Vikas Kumar

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4645717
Posted: Jun 06 2020 (19:28)

3 Responses
Last Response: Jun 06 2020 (19:29)
Rail News
10132 views
0

Commentary/Human Interest
Jun 06 2020 (19:28)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 05 JUN 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4645717   News Entry# 410579         Tags   Past Edits

Rail News
7143 views
0

Jun 06 2020 (19:28)
Rang De Basanti^   59676 blog posts
Re# 4645717-1              
Part-2/
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जागरूकता फैलाने के लिए सूचना पुस्तिका ‘कोविड-19 के समय सुरक्षित ऑनलाइन लर्निंग’ लॉन्च की
राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) एवं यूनेस्को के नई दिल्ली कार्यालय ने यह पुस्तिका तैयार की है। यह पुस्तिका मूलभूत रूप से क्या करें और क्या न करें के माध्यम से बच्चों, युवाओं को ऑनलाइन तरीके से सुरक्षित रखने में मददगार होगी जिससे माता-पिता और शिक्षक अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करना सिखाएंगे।
अधिक
...
more...
जानकारी के लिए पढ़ें
बहरीन एवं ओमान के 176 भारतीय नागरिकों ने कोच्चि के नौसेना बेस में क्वारंटाइन पूरा किया
बहरीन एवं ओमान के 176 भारतीय नागरिकों ने कोच्चि के नौसेना बेस में कल अपना अधिदेशित क्वारंटाइन पूरा किया। दक्षिणी नौसेना कमान कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) के निवासी अब वापस देश के विभिन्न भागों की यात्रा करेंगे। सभी निवासियों को उनके ठहराव के दौरान आरटी-पीसीआर परीक्षणों से गुजरना पड़ा तथा डिस्चार्ज किए जाने से पूर्व वे निगेटिव पाये गए। ओमान से आए 49 भारतीय कल सीसीसी से रवाना होने वाले अंतिम लोग थे, जबकि बहरीन से आए 127 भारतीय 01 एवं 02 जून के बीच भारतीय नौसेना फैसिलिटी से जा चुके थे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
महाराष्ट्र में वन धन विकास केन्द्रों ने कोविड संकट के दौरान जनजातीय संग्रहकर्ताओं की सहायता करने के लिए अभिनव पहल की
जनजातीय कार्य मंत्रालय के ट्राइफेड द्वारा शुरू की गई योजना के अंतर्गत वन धन केन्द्रों की स्थापना की गई है, जो इस संकट के समय में आदिवासियों को उनकी आजीविका के सृजन में मदद कर रहे हैं। इस संकट से प्रभावित होने वालों में आदिवासी आबादी भी शामिल है, क्योंकि उनकी अधिकांश आय लघु वन उपज गतिविधियों से होती है जैसे कि संग्रह करना, आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में काम अधिक होता है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस के संकट से सबसे ज्यादा जूझ रहा है लेकिन इसके बावजूद राज्य में वन धन योजना सफलता की इबारत लिख रही है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 20 जुलाई 2020 से होंगे
वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। लॉकडाउन खुलने और केंद्र सरकार एवं राज्यी सरकारों द्वारा घोषित की जा रही उत्तरोत्तर ढील पर गौर करते हुए आयोग ने परीक्षाओं/भर्ती परीक्षाओं (आरटी) की संशोधित सारणी जारी करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं/भर्ती परीक्षाओं के संशोधित कैलेंडर का विवरण यूपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के शेष उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 20 जुलाई 2020 से शुरू करने का भी निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
भारत के नए व्यावसायिक स्थल के रूप में उभरा पूर्वोत्तर क्षेत्र : डॉ. जितेंद्र सिंह
केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से भारत के एक नये व्यावसायिक स्थल के रूप में उभर रहा है। कोविड के बाद आर्थिक, व्यापार, वैज्ञानिक शोध और कई अन्य क्षेत्रों में नई सफलताओं की संभावनाओं के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र देश के आर्थिक हब और स्टार्टअप्स के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभरेगा। कोविड के बाद आर्थिक, व्यापार, वैज्ञानिक शोध और कई अन्य क्षेत्रों में नई सफलताओं की संभावनाओं के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र देश के आर्थिक हब और स्टार्टअप्स के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभरेगा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

Translate to English
Translate to Hindi

2 Public Posts - Sat Jun 06, 2020
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy