Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Mandovi Express - the best 5-Star Restaurant in the world

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4650055
Posted: Jun 13 2020 (18:49)

4 Responses
Last Response: Jun 13 2020 (18:50)
Rail News
11294 views
0

Commentary/Human Interest
Jun 13 2020 (18:49)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 10 JUN 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4650055   News Entry# 411350         Tags   Past Edits

2 Public Posts - Sat Jun 13, 2020

6671 views
0

Jun 13 2020 (18:50)
Rang De Basanti^   59657 blog posts
Re# 4650055-3              
Part-4/
• नागालैंड : नागालैंड सिविल सोसायटी संगठनों ने आज शाम 7 बजे ‘घर से पूजा’ का आयोजन किया। लोगों से मोमबत्तियां जलाने या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम कर रहे कर्मचारियों सहित सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है। नागालैंड में अभी तक 4,732 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 3,518 नमूनों के नतीजे आ चुके हैं और 5,922 लोग इस समय क्वारंटाइन में बने हुए हैं।
• केरल : कोविड-19 का एक मरीज जो एक दिन पहले
...
more...
ही त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज से भाग गया था, उसने अस्पताल में वापस लाए जाने के बाद आज आइसोलेशन वार्ड के भीतर आत्महत्या कर ली। उसका दूसरा परीक्षण निगेटिव आया था। उसके 40 मित्र और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार से बचने के लिए रोकथाम के उपायों को सख्त बनाने का फैसला किया है। सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी ने अगले सोमवार से शुरू होने जा रही मासिक पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने के लिए देवस्वम बोर्ड को लिखा है और साथ ही इस उत्सव को टालने की भी मांग की है। खाड़ी क्षेत्र में वायरस के चलते केरल के चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार खाड़ी देशों में वायरस से केरल के कुल 207 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुंबई में दो लोगों की और दिल्ली में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कल लगातार दूसरे दिन केरल में कोविड-19 के 91 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में क्वारंटाइन में चल रहे लोगों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है।
• तमिलनाडु : राज्य सरकार ने माना, हो सकता है कि कोविड-19 से मृत्यु के मामले दिखाने में कुछ कमियां रही हों; चेन्नई में कोविड-19 से मृत्यु के मामलों के ऑडिट के लिए एक नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। पुडुचेरी में मृत्यु के बाद एक सेवानिवृत्त शिक्षक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, जिससे संघ शासित क्षेत्र में कुल मामले बढ़कर 145 हो गए। तमिलनाडु की तर्ज पर पुडुचेरी प्रशासन ने मंगलवार को पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्रों में कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी है। डीएमके के विधायक जे अनबझगन की चेन्नई के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मृत्यु हो गई है। कल 1,685 नए मामले दर्ज किए गए, 798 लोग स्वस्थ हो गए और 21 लोगों की मृत्यु हो गई। सिर्फ चेन्नई से ही 1,242 नए मामले सामने आए। कुल मामले : 34,914, सक्रिय मामले : 16,279, मृत्यु : 307। चेन्नई में कुल सक्रिय मामले 12,570 के स्तर पर हैं।
• कर्नाटक : स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की कि राज्य मरने वाले उन मरीजों की कोविड जांच जारी रखने जा रहा है, जिनमें आईएलआई या एसएआरई के लक्षण रहे हों। इसके लिए मृत्यु के 6 घंटों के भीतर स्वैब को जांच के लिए लाया जाना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. सुधाकर के सिंह ने कहा कि राज्य में मंगलवार को परीक्षण का आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा हो गया। 2,605 लोगों के डिस्चार्ज होने और कुल 5,921 मामलों के साथ कर्नाटक में सुधार की दर 44 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि महाराष्ट्र से लौटने वालों को संस्थागत क्वारंटाइन में नहीं भेजा जाएगा और उन्हें सीधे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। कल 161 नए मामले सामने आए, 164 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल पॉजिटिव मामले : 5,921, सक्रिय मामले : 3,248, मृत्यु : 66।
• आंध्र प्रदेश : उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश सरकार की याचिका पर राज्य के चुनाव आयुक्त एन रमेश कुमार की बहाली के मामले में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगनादेश जारी करने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार में मंत्री आदिमुलापू सुरेश ने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आंध्र प्रदेश में पूर्व में घोषित शिड्यूल के तहत ही आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में धोबी, नाई और दर्जी के पेशे से जुड़े 2,47,040 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 10,000 रुपये का वार्षिक नकद प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए ‘जननन्ना छेधोदु’ योजना का शुभारम्भ किया। टीटीडी ने बृहस्पतिवार से तिरुमाला मंदिर में दर्शन शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। 15,384 नमूनों के परीक्षण के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान 136 नए मामले सामने आए, 72 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 4,126, सक्रिय मामले : 1,573, स्वस्थ हुए : 2475, मृत्यु : 78।
• तेलंगाना : कल एक चिकित्सक पर हमले की घटना के बाद गांधी अस्पताल में हो रहे विरोध के समर्थन में पूरे तेलंगाना के चिकित्सकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। तेलंगाना सरकार ने आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन के आधार पर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने का आदेश जारी किया। इन आदेशों के क्रम में राज्य के 7 लाख विद्यार्थी अगली कक्षा में पहुंच गए हैं। अभी तक 448 प्रवासी और विदेश से लौटे लोग जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Sat Jun 13, 2020
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy