Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

प्रयागराज एक्सप्रेस - जो भी हो तुम खुदा की कसम; लाजवाब हो

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4676220
Posted: Jul 26 2020 (21:42)

3 Responses
Last Response: Jul 26 2020 (21:43)
Rail News
9104 views
0

Other News
Jul 26 2020 (21:41)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 15 JUL 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4676220         Tags   Past Edits

1 Public Posts - Sun Jul 26, 2020

6851 views
0

Jul 26 2020 (21:43)
Rang De Basanti^   60235 blog posts
Re# 4676220-2              
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक ने श्रम सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति, जो कोविड के इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गया है, उसे निजी या सरकारी क्षेत्र में अपनी नौकरी पर लौटने से मना न किया जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं,
...
more...
क्योंकि उन्हें फिर से कोरोना होने की संभावना नहीं होती है।

पंजाब: 72 घंटे से कम समय के लिए पंजाब आने वाले लोगों को अब अनिवार्य घरेलू क्वारंटाइन से छूट दी गई है, और सीमा चेक पोस्ट पर उन्हें केवल एक औपचारिक वचन-पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। यह रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि परीक्षा देने वाले छात्रों या व्यवसाय के लिए आने वालों को सुविधा प्रदान की जा सके, जो प्रवास के दौरान 72 घंटे से कम समय के लिए राज्य में रहेंगे। इस अवधि के दौरान, वे अपने स्वास्थ्य की निगरानी करने और आसपास के लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे और कोविड-19 के किसी भी लक्षण से पीड़ित होने के मामले में निगरानी टीम के साथ बातचीत करेंगे और तुरंत 104 पर कॉल करेंगे।

हरियाणा: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 चुनौती को एक अवसर के रूप में लिया है और इस दौरान विभिन्न औद्योगिक और आर्थिक सुधारों की शुरुआत की है, जिसके परिणामस्वरूप 60 से अधिक बड़ी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने कोरोना के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए एक रोड-मैप तैयार किया है, जिसके तहत कई कार्य समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सरकार राज्य में कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया के बाद राज्य में व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अन्य राज्यों से औद्योगिक मजदूरों की वापसी भी शुरू हो गई है। हालांकि, अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के कारण कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक मजदूरों को संस्थागत क्वारंटाइन में या घर पर क्वारंटाइन में रखने का निर्णय लिया गया है। ठेकेदार और औद्योगिक संस्थान इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें काम करने की अनुमति दी जायेगी।

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों के दौरान 6,741 कोविड-19 मामलों की रिपोर्ट के साथ, राज्य में कुल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 2,67,655 हो गई है। इनमें से 1.49 लाख मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,963 है। मंगलवार को मुंबई में, 969 नए पॉजिटिव रोगियों की पहचान की गई; 1011 मरीज़ ठीक हुए और 70 रोगियों की मौत हुई। इसके साथ, मुंबई में कोविड -19 मरीजों की संख्या 94,863 हो गई है; ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 66,633 है और 5402 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में, शहर में 22,828 सक्रिय रोगी हैं। मुंबई में कोविड-19 मामलों के दोगुने होने की दर कम होकर 52 दिन हो गयी है।

गुजरात: गुजरात से 951 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 43,723 हो गयी है। मंगलवार को 14 लोगों की जान चली गई। महामारी से अब तक कुल 2071 मरीजों की मौत हुई है। सूरत जिले में सबसे अधिक 291 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद अहमदाबाद में 154 मामले सामने आये। कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, कई दुकानें, बाजार और औद्योगिक इकाइयां सूरत के वस्त्र और हीरा उद्योग ने स्वेच्छा से अपने कारोबार बंद कर दिए हैं या अपने कामकाज के समय को कम कर दिया है। 35,000 से अधिक दुकानों वाले लगभग 25 कपड़ा बाजारों ने 20 जुलाई तक सम्पूर्ण बंद की घोषणा की है।

राजस्थान: राज्य में आज सुबह 235 नए पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट आयी, इसके साथ कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 25,806 हो गयी है। ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 19,199 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले केवल 6,080 हैं। राजस्थान में 527 मरीजों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश: मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 798 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या 19,005 हो गयी है। मध्य प्रदेश में 4757 सक्रिय रोगी हैं, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 13,575 है और 673 लोगों की मृत्यु हुई है। सबसे अधिक 190 मरीज ग्वालियर में, उसके बाद भोपाल में 103 मरीज और मुरैना में 98 मरीज मिले।

छत्तीसगढ़: 105 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, राज्य में कोविड -19 रोगियों की संख्या 4,379 हो गयी है। सक्रिय रोगियों की वर्तमान संख्या 1,084 है।

गोवा: मंगलवार को 170 नए रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या 2,753 हो गयी है। ठीक होने वाले मरीजों की वर्तमान संख्या 1,607 है और कोविड-19 से 18 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय रोगियों की संख्या 1,128 है। मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर शुक्रवार से गोवा में सख्त प्रावधानों के साथ तीन दिवसीय लॉकडाउन लागू किया जायेगा। बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए गोवा में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' लगाया जाएगा। केवल चिकित्सा सेवाओं की अनुमति होगी।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में, नोमाई जिला प्रशासन ने कोविड -19 की रोकथाम के लिए आज रात 10 बजे से 23 जुलाई (5 बजे) तक नौ दिन का लॉकडाउन लगाया है। अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि ईटानगर में न्यू एमएलए अपार्टमेंट में प्रस्तावित क्वारंटाइन केंद्र, न केवल कोविड-19 रोगियों के लिए बल्कि सभी प्रकार के गंभीर रोगियों के लिए है।

असम: असम के सीएम श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज टेकराजबरी एचएस स्कूल स्थित बाढ़ राहत शिविर में रहने वाले लोगों से मुलाकात की। राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में असम सरकार द्वारा स्थापित 198 राहत शिविरों में वर्तमान में लगभग 44,000 लोग रह रहे हैं।

मणिपुर: गठबंधन के द्वारा कोविड-19 पर जागरूकता कार्यक्रम। यूनाइटेड पीपुल्स एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल के साथ मिलकर काकचिंग जिला समिति द्वारा मल्हीपुर के पल्लेल बाजार में ड्रग्स और अल्कोहल के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मिजोरम: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने कल कक्षा 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। 78.52 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की।

केरल: केरल उच्च न्यायालय ने आज 31 जुलाई तक राज्य में सभी विरोध प्रदर्शन, हड़ताल और जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया। न्यायालय ने राज्य सरकार से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्र द्वारा कोविड -19 महामारी के संबंध में दिए गए निर्देशों को सख्ती से लागू करे। कोझीकोड में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने रविवार को अगले नोटिस तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। कोझीकोड के थुनेरी में 53 कोविड के मामले दर्ज किए जाने के एक दिन बाद - जहां तिहरा लॉकडाउन लागू है- आज 43 और नए मामले सामने आए हैं। दो बंदरगाह भी बंद कर दिए गए हैं। राज्य में आज एक और कोविड मरीज़ की मौत की सूचना मिली, इस प्रकार अब तक कुल 35 लोगों की मौत हुई है। राज्य ने कल रिकॉर्ड 608 नए मामले दर्ज किए, जिनमें से 396 संपर्क के मामले थे। वर्तमान में, 4,454 रोगी उपचार में हैं और विभिन्न जिलों में 1,81,847 लोग निगरानी में हैं।

तमिलनाडु: पुडुचेरी में 67 नए मामलों की रिपोर्ट आयी है, कोविड से तीन और मरीजों की मौत हुई ; कुल रोगियों की संख्या 1,596 हो गयी है। तमिलनाडु सरकार ने आईसीएमआर के चेन्नई इंस्टीट्यूट में बीसीजी परीक्षण के लिए सहमति दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सी विजय भास्कर ने कहा कि बीसीजी द्वारा बुजुर्गों का टीकाकरण करने से कोविड -19 की तीव्रता, अस्पतालों में दाखिला और मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी। चेन्नई में कोविड के मामले नियंत्रण में हैं, जबकि तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है; मदुरै, तिरुवल्लुर और विरुधुनगर में कल क्रमश: 450, 360 और 328 मामले दर्ज किए गए। कल 4526 नए मामले आये और 66 मौतें हुईं। चेन्नई में 1078 मामले दर्ज किए गए। अब तक के कुल मामले: 1,47,324; सक्रिय मामले: 47,912; चेन्नई में सक्रिय मामले: 15,814।

कर्नाटक: बेंगलुरु शहरी और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में सात दिनों के लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। शिवमोगा जिले में भी कल से शुरू होकर अगले आदेश तक लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में बिस्तर आवंटन बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का आदेश दिया; आदेश का पालन न करने वालों को दण्डित किया जायेगा। कर्नाटक उच्च न्यायलय ने राज्य से पूछा है कि क्या लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर रहने वाले लोक सेवकों के लिए कोविड जांच की कोई विशेष सुविधा है। राज्य में 1419 नर्स, 506 लैब तकनीशियन, 916 फार्मासिस्ट और डी-ग्रुप के रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। कल 2496 नए मामले आये, और 87 मरीजों की मौत हुई; बेंगलुरु शहर में 1267 मामले दर्ज किये गए। कुल पॉजिटिव मामले: 44,077; सक्रिय मामले: 25,839; मृत्यु: 842.

Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Sun Jul 26, 2020
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy