Search Forum
Blog Entry# 4683882
Posted: Aug 08 2020 (21:42)
2 Responses
Last Response: Aug 08 2020 (21:43)
2 Responses
Last Response: Aug 08 2020 (21:43)
Other News
Rang De Basanti^ 138872 news posts
Entry# 4683882 News Entry# 416026 Tags
No Tags
Past EditsThis is a new feature showing past edits to this News Post.
1 Public Posts - Sat Aug 08, 2020
Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• केरल: राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड उपचार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो लोग राज्य की करुणा योजना के सदस्य नहीं हैं और किसी अन्य स्वास्थ्य बीमा के तहत नहीं आते हैं, वे अपनी जेब से भुगतान करेंगे। आज राज्य के कासरगोड और एर्नाकुलम जिलों में कोविड-19 से दो और मौतें...
more...

हुई। परिवहन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने कहा कि कन्टेनमेंट जोनों के बाहर लंबी दूरी की केएसआरटीसी बसें कल से, सेवा शुरू कर देंगी। कुल 206 लंबी दूरी की बस सेवाएं पुराने टिकट दर पर उपलब्ध होंगी। केरल आज कोविड-19 से जुड़ी सभी सावधानियों को बनाए रखते हुए बकरीद मना रहा है। कल राज्य में कोविड-19 के 506 नए सक्रिय मामलों की पुष्टि की गई। कुल 10,056 मरीजों का इलाज चल रहा है और विभिन्न जिलों में कुल 1.4 लाख लोग निगरानी में हैं।
• तमिलनाडु: राज्य ने लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है, लेकिन प्रतिबंधों में ढील दी है। कुल 20,204 छोटे मंदिर,जिनकी वार्षिक आय 10,000 रुपये से कम है, और गांवों/ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से खोलने की अनुमति दी गयी है। 1 अगस्त से निजी कंपनियों एवं अन्य उद्योगों को 75 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति दी गयी है, जबकि सार्वजनिक परिवहन पर लगाए गए प्रतिबंध ने अन्य लोगों के अलावा दैनिक मजदूरों, छोटे व्यापारियों और गली के विक्रेताओं को नाराज किया है। राज्य ने कल एक दिन में कोविड से हुई सबसे अधिक 97 मौतें दर्ज की। कल कुल 5,864 नए मामले सामने आए तथा 5295 लोगों के स्वस्थ होने की सूचना है। अब तक के कुल मामले: 2,39,978; सक्रिय मामले: 57,962; मृत्यु: 3,838; चेन्नई में सक्रिय मामले: 12,735.
• कर्नाटक: आज मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के साथ राज्यपाल से मुलाकात की और कर्नाटक राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की और राज्य सरकार द्वारा कोविड को नियंत्रित करने के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को परीक्षणों की गति बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने और कोविड को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेद और होम्योपैथी दवा का उपयोग करने का सुझाव दिया। बीबीएमपी गणेश उत्सव के बारे में दिशा-निर्देश जारी करेगा। अनलॉक 3.0 के बारे में गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर, राज्य ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो 1 अगस्त से लागू होंगे। इस बीच, बीबीएमपी ने कोविड रोगियों के लिए 50प्रतिशत बेड उपलब्ध नहीं कराने पर शहर के 19 अस्पतालों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कल कुल 6,128 नए मामले सामने आये, 3,793 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और 83 मौतें हुईं। बेंगलुरु शहर में कुल 2,233 मामले। कुल मामले: 1,18,632; सक्रिय मामले: 69,700; मृत्यु: 2,230।
• आंध्र प्रदेश: राज्य एक अगस्त से उन लोगों के लिए स्वचालित रूप से निकलने वाले ई-पास को जारी करने पर विचार कर रहा है, जो सड़क के जरिए आंध्र प्रदेश में प्रवेश करना चाहते हैं। एम्बुलेंस चालक दल (ड्राइवर और आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियनों) के कुल 108 सदस्यों में से 61, जो रोगियों को अस्पतालों और क्वारंटाइन केंद्रों में पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे, कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये। कल कुल 10,167 नए मामले आये, 4618 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी और 68 मौतें हुईं। कुल मामले: 1,30,557; सक्रिय मामले: 69,252; मृत्यु: 1,281; अस्पताल से छुट्टी: 60,024.
• तेलंगाना: तेलंगाना में महबूबनगर में सबसे अधिक संख्या में 191 कन्टेनमेंट जोन हैं। इसकी तुलना में, ग्रेटर हैदराबाद, जहां से अधिकांश पॉजिटिव मामले आये हैं, राज्य चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार 92 कन्टेनमेंट जोन हैं। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 1,986 के नए मामले, 816 लोग स्वस्थ हुए और 14 मौतें हुईं। इन 1986 मामलों में से, 586 मामले जीएचएमसी में दर्ज किए गए। अब तक के कुल मामले: 62,703; सक्रिय मामले: 16,796; मृत्यु 519; अस्पताल से छुट्टी: 45,388.
• पंजाब: कोविड के संक्रमण एवं मौतों के बढ़ते मामलों के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को प्लाज्मा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ाई से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड मरीजों से प्लाज्मा थैरेपी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाये और किसी को भी प्लाज्मा, जो कि कोरोना वायरस के लिए कोई इलाज नहीं होने की स्थिति में कई मामलों में जीवन रक्षक साबित हुआ है, खरीदने या बेचने की अनुमति नहीं है।
• हरियाणा: कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए, महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य में स्थापित आश्रय घरों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए नियमित परामर्श, ध्यान, योग कार्यशालाएं आयोजित कीं। इन आश्रय घरों में रहने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कुल 7,572 प्रवासी श्रमिकों, 5,628 महिलाओं एवं 11,184 बच्चों को फेस मास्क, पेपर नैपकिन, सैनिटाइज़र, सैनिटरी नैपकिन, डायपर तथा साबुन के अलावा ‘पंजिरी’, दूध, फल, और बिस्कुट सहित भोजन प्रदान किया गया।
• महाराष्ट्र: राज्य में गुरुवार को 11,147 कोविड पॉजिटिव मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या 4.11 लाख से अधिक हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1.48 लाख है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 8,860 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। मुंबई ने एक बार फिर 1,208 ताजा मामलों के साथ 1,000 का आंकड़ा पार किया। शहर में अब कुल 20,158 सक्रिय मामले हैं। पुणे नगर निगम और पुणे में 1,889 नए मामले दर्ज किए गए। अब पांच सबसे बुरी तरह प्रभावित जिलों में से तीन - मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई– महाराष्ट्र में हैं। चेन्नई एवं बेंगलुर दो अन्य सबसे प्रभावित जिले हैं।
• गुजरात: गुजरात में, पिछले 24 घंटों में कुल 1,159 मामलों आने के साथ ही कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 60,000 के आंकड़े को पार कर गई है। यह अभी तक की एक दिन में दर्ज होने वाली सबसे अधिक संख्या है। गुरुवार को कोविड 19 के कारण 22 रोगियों के जान गंवाने के साथ इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,418 हो गई। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 879 रोगियों को छुट्टी दी गई, जिससे कुल स्वस्थ हुए मामलों की संख्या 44,074 तक पहुंच गयी। राज्य में कुल 13,793 सक्रिय रोगी हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 73.11 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 100 -बिस्तरों वाले अस्पताल में 5 बिस्तरें और 100 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों में 10 बिस्तरें कोविड की देखभाल में शामिल डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित होंगे। यदि अग्रणीकार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित बिस्तर खाली हैं, तो उन्हें आम जनता के लिए आवंटित किया जा सकता है।
• राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि राज्य के सभी धार्मिक स्थल 1 सितंबर से फिर से खुलेंगे। गृह विभाग इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करेगा। राज्य में 11,319 सक्रिय मामले हैं, जिनमें कल दर्ज किए गए 362 नए सकारात्मक मामले भी शामिल हैं।
•मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में गुरुवार को 834 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में रोगियों की कुल संख्या 30,968 हो गयी। अधिकतम मामले (233) भोपाल से सामने आए और उसके बाद इंदौर (84) और बड़वानी (73) से।
• छत्तीसगढ़: राज्य में 256 नए रोगियों के सामने आने के साथ कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 8,856 तक पहुंच गयी, जबकि सक्रिय रोगियों की कुल संख्या अभी 2,884 है।
Description: Image
*****
एसजी/एएम/एसके/वीएस
(रिलीज़ आईडी: 1642824) आगंतुक पटल : 29

please wait...Translate to English
please wait...Translate to Hindi