Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

RailCal Android   RailCal iPhone

site support

संपूर्ण क्रान्ति है तो जहां है

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4629618
Posted: May 17 2020 (17:44)

5 Responses
Last Response: May 17 2020 (17:48)
Rail News
6920 views
0

Commentary/Human Interest
May 17 2020 (17:44)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 13 MAY 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4629618   News Entry# 408211         Tags   Past Edits
कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन
प्रविष्टि...

4 Public Posts - Sun May 17, 2020

4197 views
0

May 17 2020 (17:48)
Rang De Basanti^   59639 blog posts
Re# 4629618-5              
Part-6/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• केरल : विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में केरल के लिए 36 सेवाओं का परिचालन हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक किसी भी निजी विमानन कंपनी ने स्वदेश लौटने के इच्छुक एनआरआई को एयर इंडिया की तुलना में कम लागत पर या मुफ्त में लाने के लिए संपर्क नहीं किया है। खाड़ी देशों से दो उड़ान आज रात कोच्चि पहुंच रही हैं। राज्य सरकार ने कोविड नियंत्रण के उपायों के
...
more...
लिए धनराशि जुटाने को शराब पर विशेष उपकर के रूप में 10-35 प्रतिशत तक अतिरिक्त कर लगाने का फैसला किया है। 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने के बाद राज्य में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। यूके में केरल के एक अन्य नागरिक में कोविड-19 का संक्रमण सामने आया है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में एक कारखाना मजदूर के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को अग्रणी गैर चिकित्सा कर्मचारियों को पीपीई की आपूर्ति पर एक स्थिति रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। उद्योग संगठनों ने राज्य में बंदिशों से युक्त माहौल में परिचालन में आ रही बाधाओं की शिकायत करते हुए श्रम कानूनों में संशोधन की मांग की है। तमिलनाडु में विशेष ट्रेनों के माध्यम से पहुंच रहे 1,100 से ज्यादा यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाना है। चेन्नई के अलावा कोयम्बेडु क्लस्टर के उभरने के साथ ही चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में तेजी से मामले बढ़े हैं। अभी तक कुल मामले : 8718, सक्रिय मामले : 6520, मृत्यु : 61, डिस्चार्ज : 2,134। चेन्नई में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,882 है।
• कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक 26 ने मामले दर्ज किए गए, जिनमें से बीदर में 11, हासन में 4, उत्तर कन्नड़, कलबुर्गी, विजयपुरा और दावनगेरे में 2-2 और बेंगलुरु, दक्षिण कन्नड़, बेल्लारी में 1-1 मामले सामने आए। आज कलबुर्गी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अभी तक कुल सक्रिय मामले 951 के स्तर पर बने हुए हैं। अभी तक 32 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 442 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के लिए दूसरे कोविड राहत पैकेज की घोषणा करने की योजना बना रही है।
• आंध्र प्रदेश : राज्य में कुछ छूट के बीच 18 मई से सार्वजनिक परिवहन बस सेवा शुरू होने जा रही है। राज्य में अभी तक 2.1 लाख कोविड-19 परीक्षण हो चुके हैं। विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों के निजी महाविद्यालयों में जल्द ही दो अतिरिक्त परीक्षण प्रयोगशालाएं खुल जाएंगी। पिछले 24 घंटों में 48 नए मामले (प्रवासियों से जुड़े 8 मामले) दर्ज किए गए; 86 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,137 के स्तर पर पहुंच गई। सक्रिय मामले : 948, स्वस्थ हुए : 1142, मृत्यु : 47. पॉजिटिव मामलों में अग्रणी जिले : कुरनूल (591), गुंटूर (399), कृष्णा (349), चित्तूर (142), अनंतपुर (118), नेल्लोर (111)।
• तेलंगाना : राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन “बाह्य रोगी विभाग” (ओपीडी) सेवा ई-संजीवनी का शुभारम्भ किया है। पूर्व में यह सेवा एक प्रयोगात्मक आधार पर सीमित रूप में शुरू की गई थी और अब यह पूरी तरह परिचालन में आ गई है। कल शाम सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1326 तक पहुंच गई, 822 लोग डिस्चार्ज कर दिया गया है, सक्रिय मामले 472 के स्तर पर हैं और 32 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• अरुणाचल प्रदेश : नाहरलागुन में राज्य का दूसरा कोविड 19 परीक्षण केन्द्र शुरू हो गया। यह परीक्षण ट्रूनैट मशीनों के द्वारा किया जाएगा, जो प्रतिदिन 20 नमूनों की जांच में सक्षम है।
• असम : आज एक कोविड-19 मरीज का परीक्षण निगेटिव आने के बाद उसे एमएमजीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया। असम के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 39 के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली से 163 विद्यार्थी और चेन्नई से 24 कैंसर के मरीज आज गुवाहाटी पहुंच गए। उन्हें अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन प्रक्रिया में भेजा जाएगा।
• मणिपुर : आज एक विशेष ट्रेन चेन्नई से 1,141 मणिपुरी लोगों को लेकर जिरिबाम रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। उन्होंने नामित संस्थागत और सामुदायिक केन्द्रों में अनिवार्य रूप से 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा। सिर्फ अधिकारियों और सहनिवासियों को ही क्वारंटाइन केन्द्रों में प्रवेश की अनुमति होगी।
• मिजोरम : कोविड-19 महामारी के कारण मिजोरम के बाहर फंसे राज्य के स्थायी नागरिकों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दिए हैं।
• नागालैंड : राज्य सरकार ट्रेन से लौट रहे नागालैंड के लोगों की यात्रा का खर्च खुद वहन करेगी। कोविड-19 पर एक अधिकार प्राप्त समिति ने इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।
• मेघालय : कोहिमा जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर फंसे 4,221 स्थानीय नागिरकों की वापसी उनके गृह जिलों में सुनिश्चित की है। किफिरे जिले के 332 नागरिक अपने घर पहुंच गए हैं।
• सिक्किम : ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर में मनरेगा, पीएमएवाई और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत काम चालू कर दिया है, जिससे ग्रामीण कामगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लॉकडाउन के दौरान उन्हें कुछ राहत मिलेगी।
• त्रिपुरा : पुणे में फंसे त्रिपुरा के लोगों को लेकर दूसरी बस अगरतला पहुंच गई है।
• महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,026 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 339 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए और 53 लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,427 हो गई। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस बलों को मजबूती देने के लिए केन्द्र से केन्द्रीय अर्ध सैन्य बलों की 20 कंपनियां भेजने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री के साथ वीडियो लिंक से हुई बैठक के दौरान इस बात का उल्लेख किया था।
• गुजरात : स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, 362 नए मामले सामने आने के बाद गुजरात में कोविड-19 के कुल मामले 8,903 के स्तर पर पहुंच गए हैं। कल 24 लोगों की मृत्यु भी हो गई। राज्य के 135 नगरपालिका क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिनमें लगभग 8 लाख लोग काम करते हैं। गुजरात से लगभग 3 लाख प्रवासी कामगार अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो गए।
• राजस्थान : राजस्थान में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,000 से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग से आज दोपहर 2 बजे जारी अपडेट के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,173 के स्तर पर पहुंच गई, जिनमें आज सामने आए 152 नए मामले शामिल हैं। जयपुर में 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि उदयपुर में 22, जालौर में 28 और पाली में 24 मामले सामने आए। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से गांवों को बचाने के लिए क्वारंटाइन राज्य के एजेंडे में सबसे ऊपर है और राज्य में रोजाना 25 हजार परीक्षण किए जाएंगे।
• मध्य प्रदेश : 201 नए पॉजिटिव मामले सामने के साथ मध्य प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 3,986 के स्तर पर पहुंच गई है। इस अपडेट के तहत इंदौर में 81, भोपाल में 30, उज्जैन में 27 और खंडवा में 20 नए मामले दर्ज किए गए। अभी तक सुधार को देखते हुए 864 मरीजों में से 535 को डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन स्वास्थ्य जांच के लिए ई-संजीवनी पोर्टल की शुरुआत कर दी गई। ई-संजीवनी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एकीकृत टेलीमेडिसिन पायलट परियोजना है और इसे राज्य सरकारों द्वारा लागू किया गया है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य
***
एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1623731)

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy