Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt

Vaigai வந்துருச்சு, ஆசையில் ஓடி வந்தேன்

Search Forum
<<prev entry    next entry>>
Blog Entry# 4646582
Posted: Jun 08 2020 (06:46)

3 Responses
Last Response: Jun 08 2020 (06:47)
Rail News
6668 views
0

Commentary/Human Interest
Jun 08 2020 (06:46)   कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 07 JUN 2020

Rang De Basanti^   138872 news posts
Entry# 4646582   News Entry# 410748         Tags   Past Edits

Rail News
4745 views
0

Jun 08 2020 (06:47)
Rang De Basanti^   59676 blog posts
Re# 4646582-1              
Part-2/
यह तथ्य और भी अधिक स्पष्ट तब हो जाता है जब हम सकल संग्रह (जो किसी एक वर्ष में किए गए रिफंड की मात्रा में घट-बढ़ से उत्पन्न विसंगतियों को दूर करता है) की तुलना लागू किए गए उन साहसिक कर सुधारों से जुड़ी अनुमानित राजस्व माफी को ध्यान में रखते हुए करते हैं जिनकी चर्चा नीचे की गई है और जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में प्रत्यक्ष करों के संग्रह पर सीधा प्रभाव डाला है। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-20 में कुल रिफंड 1.84 लाख करोड़ रुपये का किया गया, जो वित्त वर्ष 2018-19 में किए गए 1.61 लाख करोड़ रुपये के रिफंड की तुलना में सालाना आधार पर 14% अधिक है।
अधिक
...
more...
जानकारी के लिए पढ़ें-
चिंता नहीं, जागरूकता है कोविड-19 से लड़ने की कुंजी : डॉ. जितेन्द्र सिंह
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज यहां कहा कि चिंता नहीं, बल्कि जागरूकता कोविड-19 महामारी से लड़ने की कुंजी है। कोविड-19 के रोगियों के लिए भारत की प्रथम स्वदेशी, किफायती, वायरलेस शारीरिक मानक निगरानी प्रणाली कोविड बीईईपी (कन्टिन्यूअस ऑक्सीजनेशन एंड वाइटल इंफॉर्मेशन डिटेक्शन बायोमेड ईसीआईएल ईएसआईसी पीओडी) को लॉन्च‍ करते हुए उन्होंने इस महामारी से कारगर ढंग से निपटने के लिए रोकथाम और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया, ऐसे समय में जबकि लगभग दो महीने के प्रभावी और समयबद्ध लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया अब चरणबद्ध रूप से शुरू की जा चुकी है। इसे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद ने आईआईटी हैदराबाद तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय 8 जून से 3 जुलाई 2020 तक ग्रीष्मकालीन कला कार्यक्रम “ऑनलाइन नैमिषा 2020” का आयोजन करेगा
इस महामारी की स्थिति में और लॉकडाउन के दौरान, संग्रहालय और सांस्कृतिक संस्थान हमेशा की तरह आगंतुकों और दर्शकों को सेवा प्रदान नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति ने एनजीएमए को अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए नए क्षेत्रों और प्लेटफार्मों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। पिछले दो महीनों में एनजीएमए ने कई कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का वर्चुअल रूप में आयोजन किया है। तकनीकी विकास, ऐसे कार्यक्रमों को डिजिटल रूप से आयोजित करने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए एनजीएमए अपने सबसे लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन कला कार्यक्रम नैमिषा को डिजिटल रूप से आयोजित करने का प्रयास कर रहा है। महीने भर चलने वाला यह ऑनलाइन कार्यक्रम एनजीएमए, नई दिल्ली की एक पहल है जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को कलाकारों के साथ अभ्यास करने और उनसे सीखने का अवसर प्राप्त होता है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• पंजाब : राज्य के नागरिकों को अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए जरूरी राहत देते हुए पंजाब सरकार ने सभी निजी (गैर परिवहन) और सार्वजनिक सेवा से जुड़े वाहनों को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक परिचालन के लिए अनुमति दे दी है। इस आदेश से सक्षम विभाग द्वारा घोषित संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को अलग रखा गया है। इस आदेश पर जानलेवा महामारी के प्रसार को रोकने से जुड़ी शर्तें सख्ती से लागू होंगी।

Translate to English
Translate to Hindi

4980 views
0

Jun 08 2020 (06:47)
Rang De Basanti^   59676 blog posts
Re# 4646582-2              
Part-3/
• हरियाणा : हरियाणा सरकार ने 8 जून, 2020 से राज्य भर में विनियमित और सीमित रूप से जनता के लिए धार्मिक स्थल, पूजा स्थल और शॉपिंग मॉल फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि पिछले 10 दिनों से प्रति दिन बड़ी संख्या में मामले सामने आने के कारण गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये निर्देश लागू नहीं होंगे। इसके अलावा राज्य भर में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य आतिथ्य सत्कार सेवाओं को सामान्य रोकथाम संबंधी उपायों के साथ फिर से शुरू कर दिया जाएगा। सभी के खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया है। इसके साथ ही रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित करना
...
more...
होगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हालात के मद्देनजर गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए इन गतिविधियों को विनियमित और सीमित रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
• केरल : राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया सबसे कम उम्र का बच्चा, जो सिर्फ पांच दिन का है, इस बीमारी से स्वस्थ हो गया और कोल्लम स्थित परिपल्ली मेडिकल कॉलेज से वापस अपने घर लौट आया। बच्चे की मां का अभी भी उपचार चल रहा है। तिरुवनंतपुरम में राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी को कोविड उपचार उपकरण और परीक्षण किट की सटीकता की जांच के केन्द्र के रूप में स्वीकृति दे दी गई है। दूसरे राज्यों से सबरीमाला मंदिर यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं की वर्चुअल (आभासी) कतार को अनिवार्य कर दिया गया है। कोझिकोड में पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण जिले के होटलों को 15 जुलाई के बाद ही खोला जा सकेगा। आज नई दिल्ली में केरल के एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो एक एक्स-रे टेक्नीशियन था। केरल में कल कोविड के 108 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई और विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1,029 मरीजों का उपचार चल रहा है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों में पांच जिपमर के चिकित्सक, टेक्नीशियन शामिल हैं; इसके साथ ही संघ शासित क्षेत्र कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई, जिनमें 71 सक्रिय मामले हैं। ‘समुद्रसेतु’ मिशन के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ‘जलाश्व’ दूसरी बार मालदीव से 700 भारतीय अप्रवासियों को लेकर थूथकुदी वीओ चिदम्बरम पोर्ट ट्रस्ट पहुंच गया। राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट के लिए एसओपी तैयार कर लिए हैं; जिनसे 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों और बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के लोग अलग रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए स्वीकृतियां अब सरल कर दी जाएंगी। तमिलनाडु में कल 1,458 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मृत्यु हो गई। चेन्नई में 1,146 नए मामले सामने आए। अभी तक कुल मामले : 30,152, सक्रिय मामले : 13,503, मृत्यु : 251। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 10,223 के स्तर पर है।
• कर्नाटक : स्वास्थ्य विभाग ने अनलॉक-1 के दौरान स्वास्थ्य जांच, क्वारंटाइन और अंतर-राज्यीय यात्राओं के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 8 जून, 2020 से प्रभावी हैं। होटल, रेस्टोरेंट और लॉज तथा मंदिर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन के साथ खोले जाएंगे। कल 378 नए मामले सामने आए, 280 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई; 378 नए मामलों में से 333 अंतर-राज्यीय मामले हैं। अभी तक कुल पॉजिटिव मामले : 5,213, सक्रिय मामले : 3,184, मृत्यु : 59, स्वस्थ हुए : 1,968।
• आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद का बजट सत्र 16 जून से शुरू होना तय है। 21 मई से परिचालन शुरू करने के बाद से अभी तक आरटीसी को 29.44 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। राज्य सरकार ने वन सेवा अधिकारियों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। 17,695 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 130 नए मामले सामने आए, 30 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और दो लोगों की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 3,718, सक्रिय मामले : 1,290, स्वस्थ हुए : 2,353, मृत्यु : 75। जांच में पॉजिटिव पाए गए कुल 810 प्रवासियों में 508 अभी भी कोविड के मामले सक्रिय हैं और पिछले 24 घंटों में 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं विदेश से लौटे लोगों से संबंधित 131 पॉजिटिव मामलों में से 126 अभी भी सक्रिय मरीज हैं और आज एक व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया।
• तेलंगाना : एक अधिकारी के निजी सचिव के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को सील कर दिया गया है। तेलंगाना में होमगार्ड, कॉस्टेबल सहित 6 पुलिसकर्मी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए। कोविड-19 महामारी के चलते वायरस के पूरी तरह खत्म होने से पहले स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर अस्पष्टता के चलते स्कूली बच्चों के अभिभावकों में भय और अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। 6 जून को तेलंगाना में कुल 3,496 मामले हैं; अभी तक 448 प्रवासी, विदेश से लौटे परीक्षण में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
• महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,739 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में वायरस से प्रभावित मामलों की संख्या 82,698 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2,969 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद अभी तक 37,390 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 2,234 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मुंबई में निजी अस्पतालों के भ्रष्ट आचरण पर रोक लगाने और शिकायतों के समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है, कोई शिकायत होने पर ई-मेल के माध्यम से उनसे संपर्क किया जा सकता है। इन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में कुल 35 अस्पताल होंगे।
• गुजरात : गुजरात में कोरोना वायरस के 498 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और अहमदाबाद में 26 लोगों की मौत सहित राज्य में कुल 29 लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार राज्य में कुल मामले बढ़कर 19,617 हो गए और अभी तक कुल 1,219 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 13,324 हो गई और अस्पतालों से 313 अन्य मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अभी तक कुल 2,45,606 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Translate to English
Translate to Hindi

4722 views
0

Jun 08 2020 (06:47)
Rang De Basanti^   59676 blog posts
Re# 4646582-3              
Part-4/
• राजस्थान : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 247 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,331 हो गई। कोविड-19 संक्रमण के चलते राज्य में कुल 231 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य में 2,599 सक्रिय मामले हैं, जबकि कम से कम 7,501 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
• मध्य प्रदेश : पिछले 24 घंटों में 232 नए मामले सामने आने के साथ मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के कुल
...
more...
पॉजिटिव मामले 9,000 के आंकड़े से ऊपर निकल गए और कुल मामले 9,228 हो गए। भोपाल में 51 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद इंदौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिंड में 14, उज्जैन में 12 और ग्वालियर में 10 मामले सामने आए।
• छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 44 नए मामले दर्ज किए गए। इस प्रकार, राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 923 हो गई। वहीं मरने वालों की कुल संख्या 4 हो गई।
• गोवा : गोवा में कोविड-19 के 71 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 267 हो गई। इनमें से 202 सक्रिय मामले हैं, जबकि 65 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं।

*******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1630145) आगंतुक पटल : 19

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Desktop site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy