Part-3/
• हरियाणा : हरियाणा सरकार ने 8 जून, 2020 से राज्य भर में विनियमित और सीमित रूप से जनता के लिए धार्मिक स्थल, पूजा स्थल और शॉपिंग मॉल फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि पिछले 10 दिनों से प्रति दिन बड़ी संख्या में मामले सामने आने के कारण गुरुग्राम और फरीदाबाद में ये निर्देश लागू नहीं होंगे। इसके अलावा राज्य भर में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य आतिथ्य सत्कार सेवाओं को सामान्य रोकथाम संबंधी उपायों के साथ फिर से शुरू कर दिया जाएगा। सभी के खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया है। इसके साथ ही रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित करना...
more... होगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हालात के मद्देनजर गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए इन गतिविधियों को विनियमित और सीमित रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
• केरल : राज्य में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया सबसे कम उम्र का बच्चा, जो सिर्फ पांच दिन का है, इस बीमारी से स्वस्थ हो गया और कोल्लम स्थित परिपल्ली मेडिकल कॉलेज से वापस अपने घर लौट आया। बच्चे की मां का अभी भी उपचार चल रहा है। तिरुवनंतपुरम में राजीव गांधी सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी को कोविड उपचार उपकरण और परीक्षण किट की सटीकता की जांच के केन्द्र के रूप में स्वीकृति दे दी गई है। दूसरे राज्यों से सबरीमाला मंदिर यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं की वर्चुअल (आभासी) कतार को अनिवार्य कर दिया गया है। कोझिकोड में पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण जिले के होटलों को 15 जुलाई के बाद ही खोला जा सकेगा। आज नई दिल्ली में केरल के एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो एक एक्स-रे टेक्नीशियन था। केरल में कल कोविड के 108 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई और विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1,029 मरीजों का उपचार चल रहा है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में कोविड परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों में पांच जिपमर के चिकित्सक, टेक्नीशियन शामिल हैं; इसके साथ ही संघ शासित क्षेत्र कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई, जिनमें 71 सक्रिय मामले हैं। ‘समुद्रसेतु’ मिशन के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ‘जलाश्व’ दूसरी बार मालदीव से 700 भारतीय अप्रवासियों को लेकर थूथकुदी वीओ चिदम्बरम पोर्ट ट्रस्ट पहुंच गया। राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट के लिए एसओपी तैयार कर लिए हैं; जिनसे 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों और बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के लोग अलग रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए स्वीकृतियां अब सरल कर दी जाएंगी। तमिलनाडु में कल 1,458 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की मृत्यु हो गई। चेन्नई में 1,146 नए मामले सामने आए। अभी तक कुल मामले : 30,152, सक्रिय मामले : 13,503, मृत्यु : 251। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 10,223 के स्तर पर है।
• कर्नाटक : स्वास्थ्य विभाग ने अनलॉक-1 के दौरान स्वास्थ्य जांच, क्वारंटाइन और अंतर-राज्यीय यात्राओं के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 8 जून, 2020 से प्रभावी हैं। होटल, रेस्टोरेंट और लॉज तथा मंदिर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के सख्त अनुपालन के साथ खोले जाएंगे। कल 378 नए मामले सामने आए, 280 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई; 378 नए मामलों में से 333 अंतर-राज्यीय मामले हैं। अभी तक कुल पॉजिटिव मामले : 5,213, सक्रिय मामले : 3,184, मृत्यु : 59, स्वस्थ हुए : 1,968।
• आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद का बजट सत्र 16 जून से शुरू होना तय है। 21 मई से परिचालन शुरू करने के बाद से अभी तक आरटीसी को 29.44 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। राज्य सरकार ने वन सेवा अधिकारियों के बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। 17,695 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 130 नए मामले सामने आए, 30 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और दो लोगों की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 3,718, सक्रिय मामले : 1,290, स्वस्थ हुए : 2,353, मृत्यु : 75। जांच में पॉजिटिव पाए गए कुल 810 प्रवासियों में 508 अभी भी कोविड के मामले सक्रिय हैं और पिछले 24 घंटों में 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं विदेश से लौटे लोगों से संबंधित 131 पॉजिटिव मामलों में से 126 अभी भी सक्रिय मरीज हैं और आज एक व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया।
• तेलंगाना : एक अधिकारी के निजी सचिव के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को सील कर दिया गया है। तेलंगाना में होमगार्ड, कॉस्टेबल सहित 6 पुलिसकर्मी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए। कोविड-19 महामारी के चलते वायरस के पूरी तरह खत्म होने से पहले स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर अस्पष्टता के चलते स्कूली बच्चों के अभिभावकों में भय और अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। 6 जून को तेलंगाना में कुल 3,496 मामले हैं; अभी तक 448 प्रवासी, विदेश से लौटे परीक्षण में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
• महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,739 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में वायरस से प्रभावित मामलों की संख्या 82,698 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 2,969 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद अभी तक 37,390 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 2,234 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मुंबई में निजी अस्पतालों के भ्रष्ट आचरण पर रोक लगाने और शिकायतों के समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है, कोई शिकायत होने पर ई-मेल के माध्यम से उनसे संपर्क किया जा सकता है। इन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में कुल 35 अस्पताल होंगे।
• गुजरात : गुजरात में कोरोना वायरस के 498 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और अहमदाबाद में 26 लोगों की मौत सहित राज्य में कुल 29 लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार राज्य में कुल मामले बढ़कर 19,617 हो गए और अभी तक कुल 1,219 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 13,324 हो गई और अस्पतालों से 313 अन्य मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अभी तक कुल 2,45,606 नमूनों की जांच की जा चुकी है।